{"_id":"5c6704f3bdec2273a03260ab","slug":"51550255347-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों के नि:शुल्क प्रवेश में आई रुकावट को करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों के नि:शुल्क प्रवेश में आई रुकावट को करेंगे आंदोलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
प्रयास संभव संस्था के प्रबंधक/सचिव ने बीएसए से गरीबों के बच्चों को आरटीई के तहत नि:शुल्क प्रवेश दिलाए जाने की मांग की है। मागें नहीं मानने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।
सचिव सतीश सोलंकी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर बताया कि संस्था विगत तीन वर्षों से दुर्बल वर्ग के बालकों की नि:शुल्क शिक्षा के लिए आरटीई एक्ट 2009 को पूरी तरह लागू कराने का प्रयास कर रही है। 2018-19 में प्रवेश पाए लगभग 1900 बालकों को अभी तक पांच हजार अनुदान राशि नहीं मिली है।
जिससे उनकी आगामी शिक्षा में रुकावट होने की संभावना है। सोलंकी ने कहा कि आगामी सत्र 2019-20 हेतु ऐसे बच्चों की नि:शुल्क शिक्षा हेतु प्रवेश कराने के लिए प्रचार-प्रसार कराकर अपने खंड शिक्षाधिकारी के माध्यम से केंद्रों पर फार्म उपलब्ध कराएं। जिससे अभिभावक अपने बालकों के लिए समय से आवेदन कर सकें। अन्यथा संस्था आंदोलन करने को मजबूर हो जाएगी।