फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   48 thousand rupees from idol traders, looted mobile phones

सीमान्तर्गत बाइक सवार बदमाशो ने की लूटपाट

Thu, 15 Aug 2019 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
48 thousand rupees from idol traders, looted mobile phones
मूर्ति कारोबारियों से साढ़े 48 हजार रुपये, मोबाइल फोन लूटे
विज्ञापन

महासिंहपुर के निकट बाइकर्स का दुस्साहस, पुलिस छानबीन में जुटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हसायन (हाथरस)। कोतवाली क्षेत्र के गांव महासिंहपुर के निकट दो बाइकों पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने तमंचे के बल पर बुधवार की दोपहर को करीब साढ़े तीन बजे दो मूर्ति निर्माता कारोबारियों से साढ़े 48 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गए। लूटपाट की इस वारदात से पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना के बारे में छानबीन की। देर रात तक इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव महासिंहपुर के निकट इमरान पुत्र आबिद हुसैन अपने साथी पंकज कुमार पुत्र पप्पू सिंह निवासी किंदौली के साथ बाइक से जलेसर-सासनी मार्ग होते हुए जा रहे थे। इमरान ने बताया कि जैसे ही वह प्रकाश बंसल निवासी जलेसर के यहां से पीतल के लड्डू गोपाल जी की मूर्ति बेचकर वापस सामान लेने के लिए अलीगढ़ जा रहे थे। तभी महासिंहपुर के निकट दो बाइकों पर सवार होकर आए बदमाशों ने अपनी बाइकों को उनकी बाइक के आगे लगा दिया। तमंचे के बल पर उनसे नकदी और मोबाइल फोन अपने कब्जे में कर लिए और फरार हो गए।
विज्ञापन

जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। कोतवाली हाथरस जंक्शन प्रभारी मनोज शर्मा, कोतवाली हसायन प्रभारी जगदीश चंद्र मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंच गए और घटना की छानबीन की। हालांकि कोतवाली पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। कोतवाली प्रभारी जगदीशचंद्र का कहना है युवक लूटपाट की घटना जिस जगह की बता रहे हैं, वहां से काफी वाहनों का आवागमन रहता है, फिर भी उनके बयान के आधार पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed