फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   477 transformers blew up in a month due to overloading

Hathras News: ओवरलोडिंग के चलते एक माह में फुंके 477 ट्रांसफार्मर, लाखों का नुकसान

Fri, 10 Feb 2023 10:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 10 Feb 2023 10:23 PM IST
सार

शहर से देहात तक बिजली चोरी को रोकने के लिए बंच कंडक्टर लाइन डाली गई। बिजली चोरों ने इन लाइनों को क्षतिग्रस्त करते हुए कटिया डाल लीं। इस कारण कुछ साल में ही बंच कंडक्टर लाइन खराब हो गई। अब जरा सा लोड पड़ने पर लाइनों में फॉल्ट हो जाते हैं।

विज्ञापन
477 transformers blew up in a month due to overloading
फूंके ट्रांसफार्मर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस जनपद में शहर से देहात तक बिजली चोरी का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ट्रांसफार्मर ओवर लोडिंग की भेंट चढ़ रहे हैं। केवल जनवरी में ही 477 ट्रांसफार्मर फुंकने से विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन


शहर में बिजली चोरी के ग्राफ में गिरावट आई है। सादाबाद व सिकंदाराराऊ में बिजली चोरी का आंकड़ा बढ़ गया है। बिजली टीमों के साथ लगातार हो रही अभद्रता-मारपीट के चलते टीमें चेकिंग अभियान नहीं चला रही हैं। जिले में 64 बिजलीघरों के जरिये 2.60 लाख उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। शहर में 28 प्रतिशत बिजली चोरी हो रही है। वहीं देहात में 50-60 प्रतिशत बिजली चोरी हो रही है। इस कारण ओवरलोडिंग के चलते ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं।
विज्ञापन


 इस तरह बढ़ा बिजली चोरी का ग्राफ
शहर में 29 प्रतिशत से घटकर 28 प्रतिशत बिजली चोरी हो रही है। खंड द्वितीय के मुरसान मैंडू में 29 प्रतिशत बिजली चोरी थी, अब 42 प्रतिशत हो गई। खंड तृतीय के तहत सिकंदाराराऊ व सासनी में 14 से 20 प्रतिशत तक बिजली चोरी हो रही है। खंड चतुर्थ सादाबाद में 35 प्रतिशत से 46 प्रतिशत तक बिजली चोरी में इजाफा हुआ है। अधिकारी ट्रांसफार्मर फुंकने का मुख्य कारण बिजली चोरी की वजह से ओवरलोडिंग को बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटिया से क्षतिग्रस्त लाइन कैसे मिले आपूर्ति
शहर से देहात तक बिजली चोरी को रोकने के लिए बंच कंडक्टर लाइन डाली गई। बिजली चोरों ने इन लाइनों को क्षतिग्रस्त करते हुए कटिया डाल लीं। इस कारण कुछ साल में ही बंच कंडक्टर लाइन खराब हो गई। अब जरा सा लोड पड़ने पर लाइनों में फॉल्ट हो जाते हैं। इस कारण पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। मामले में वर्कशॉप जेई आरके सिंह का कहना है कि जनवरी में 477 ट्रांसफार्मर फुंके हैं। इससे लाखों रुपये का नुकसान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed