{"_id":"66e5c684469cacc7970a3a7d","slug":"46926-cases-resolved-in-hathras-lok-adalat-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Adalat: हाथरस में 46926 वादों का हुआ निस्तारण, नौ जोड़ों को समझौता कराकर भेजा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Adalat: हाथरस में 46926 वादों का हुआ निस्तारण, नौ जोड़ों को समझौता कराकर भेजा घर
Sat, 14 Sep 2024 10:54 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 14 Sep 2024 10:54 PM IST
सार
हाथरस में लगी लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर के वाद का निस्तारण किए। 73 सिविल वाद, 49 पारवारिक वाद, 199 विद्युत अधिनियम के वादों का निस्तारण कर 316800 रुपये का अर्थदंड के रूप में वसूले।
विज्ञापन
हाथरस में लोक अदालत
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। अदालत में 46926 वादों का निस्तारण किया गया। उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश सतेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन
इस दौरान नौ मोटर दुर्घटना प्रतिकर के वाद का निस्तारण किए। 73 सिविल वाद, 49 पारवारिक वाद, 199 विद्युत अधिनियम के वादों का निस्तारण कर 316800 रुपये का अर्थदंड के रूप में वसूले। धारा 138 एनआई एक्ट के 11 वादों, 24184 राजस्व वादों का निस्तारण किया गया। सात वाद जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग एवं 7200 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर 82190 रुपये अर्थदण्ड के रूप में वसूल किए गए। प्रिलिटीगेेशन स्तर पर बैंक व विद्युत के कुल 15192 मामलों का निस्तारण कर 89677907 रुपये में समझौता दाखिल किया। दो वादों का निस्तारण स्थायी लोक अदालत के माध्यम से किया।
विज्ञापन
परिवार न्यायालय से नौ जोड़े खुशी से अपने घर भेजा। जनपद न्यायाधीश सतेंद्र कुमार के न्यायालय से 14 सिविल वादों व 15 फौजदारी वादों का निस्तारण कर 4000 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूले। प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय रविन्द्र कुमार-चतुर्थ, के न्यायालय से कुल 48 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त प्रिलिटिगेशन वैवाहिक विवाद का एक मामले का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण की गठित विशेष पीठ के अधिकारी महेंद्र श्रीवास्तव व रामप्रताप सिंह ने नौ मोटर दुर्घटना प्रतिकर के वादों का निस्तारण कर 4670000 रुपये प्रतिकर के रूप में दिलाए गए। अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत राजेश कुमार के न्यायालय से दो वादों का निस्तारण किया गया।