फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   जनसेवा व लोकवाणी केंद्रों पर हो रही अवैध उगाही

जनसेवा व लोकवाणी केंद्रों पर हो रही अवैध उगाही

Thu, 15 Nov 2018 11:51 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
जनसेवा व लोकवाणी केंद्रों पर हो रही अवैध उगाही
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। प्रभारी मंत्री के आदेशों पर जिले में संचालित जनसेवा और लोकवाणी केंद्रों का सत्यापन कराया जा रहा है। वहीं इन केंद्रों पर शासन से निर्धारित दरों पर काम होने की भी पुष्टि की जा रही है। सत्यापन में यह खुलासा हुआ है कि ज्यादातर केंद्र संचालक शासन निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि लोगों से वसूल रहे हैं।

इसकी रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों की ओर से जिला मुख्यालय पर भेज दी गई है। वहीं सत्यापन में यह भी सामने आया है कि कई केंद्र अपने निर्धारित स्थान पर नहीं चलकर अन्य स्थानों से संचालित हो रहे हैं। जिले में 425 जनसेवा केंद्र, 70 लोकवाणी केंद्र और 1,093 कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालित हैड्ड। इन केंद्रों पर शासन के निर्देश पर आम जन को कार्यालयों के चक्कर से निजात देने के उद्देश्य से तमाम सेवाएं संचालित हैं। वहीं शासन स्तर से इन सेवाओं की दरें भी निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन


अब केंद्रों पर शासन-प्रशासन की निगाहें पहुंच गई हैं। प्रभारी मंत्री के आगमन के दौरान इन केंद्रों पर निर्धारित दरों से ज्यादा धनराशि लेने की शिकायतें आई थीं। इन शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए उच्चाधिकारियों ने सभी केंद्रों के सत्यापन और दरों की सूची आदि जानकारी को मांगा था। इस काम के लिए अधिकारियों को नामित भी किया गया था। सत्यापन के दौरान यह खुलासा हुआ कि तमाम केंद्रों पर निर्धारित दरों से ज्यादा धनराशि वसूली जा रही है। वहीं कई केंद्र तो अपने निर्धारित स्थान पर ही संचालित नहीं है। अब केंद्रों पर लगाम कसने की तैयारी जिला प्रशासन स्तर से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed