{"_id":"5b9aacc5867a550139683ea6","slug":"41536863429-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजेबाजे संग कामेश्वर मंदिर से निकली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजेबाजे संग कामेश्वर मंदिर से निकली शोभायात्रा
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। गाजे-बाजे के साथ कामेश्वर मंदिर से गुरुवार की शाम को वेद भगवान की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए वेद भगवान शिविर पहुंची। गणेश पूजन के साथ वेदों की स्थापना की गई। कई जगह आरती उतारकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
अतिथि के रूप में पूर्व ऊर्जामंत्री व सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय, सांसद पत्नी श्वेता दिवाकर रहीं। जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय ने विद्वानों का अंग वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया।
हर साल की भांति शहर के कमला बाजार स्थित कामेश्वर मंदिर से बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा शहर के हलवाई खाना, रुई की मंडी, लोहट बाजार, मोती बाजार नयागंज आदि मार्गों से होते हुए किला परिसर स्थित वेदभगवान शिविर पहुंची। पूजा-अर्चना के साथ वेदों को स्थापित किया गया। पंडित गोवर्धननाथ चतुर्वेदी ने आरती की। सभी आगंतुकों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर गिरीश पचौरी, केके दीक्षित, मुकेश दीक्षित, प्रवीन कौशिक, योगेंद्र शर्मा योगा पंडित, सतेंद्र शर्मा, बृजेश वशिष्ठ, शशांक पचौरी, निशांत उपाध्याय, करुणेश मोहन दीक्षित, मुकेश चंद्रा सहित तमाम लोग मौजूद थे।