फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   सूबे में सबसे कम बारिश वाले शहरों में शुमार हुआ हाथरस

सूबे में सबसे कम बारिश वाले शहरों में शुमार हुआ हाथरस

Tue, 05 Sep 2017 11:47 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
सूबे में सबसे कम बारिश वाले शहरों में शुमार हुआ हाथरस
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन


इस साल बादल रूठ गए। एक जून से अगस्त तक के बारिश के आंकड़ों पर गौर करें तो अपने जिले में औसत से 65 फीसदी कम बारिश हुई है। कम बारिश वाले जिलों में 70 फीसदी कम बारिश के साथ आगरा पहले पायदान पर है और उसका पड़ोसी जिला हाथरस 65 फीसदी कम बारिश के साथ दूसरे नंबर पर है। इसके बाद गाजियाबाद है जहां औसत से 59 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।

औसत कम वर्षा को देखते हुए ही शासन इस जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने पर विचार कर रहा है। जिला प्रशासन से वर्षा के ताजा आंकड़े मांगे गए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पांच साल में पहली बार ऐसा हुआ है, जब हाथरस में अगस्त तक सबसे कम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन


हाथरस जिले में एक जून से अगस्त के महीने तक औसत बारिश का आंकड़ा 502 मिलीमीटर बारिश का है। साल 2012 में एक जून से 31 अगस्त तक 367.60 मिमी बारिश हुई थी। साल 2013 में यह आंकड़ा बढ़कर 439 मिमी बारिश तक पहुंच गया। साल 2014 में जिले को सूखे का सामना करना पड़ा है और बादलों की बेरुखी के कारण केवल 199 मिमी ही बारिश ही हो सकी। साल 2015 में इसमे कुछ सुधार हुआ और 239.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। बीते साल भी हालत ज्यादा अच्छी नहीं थी लेकिन जुलाई महीने में हुई 384 मिमी बारिश के बदौलत यह आंकड़ा 501.3 मिमी बारिश तक पहुंच गया। इस साल बीते साल के मुकाबले एक तिहाई बारिश भी नहीं हुई है। इस बार एक जून से 31 अगस्त तक केवल 177.5 मिमी बारिश ही दर्ज की गई है जो औसत 502.2 मिमी बारिश के आंकड़े से 65 फीसदी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल शासन द्वारा वर्षा के आंकड़े मांगे जा रहे हैं, जोकि वहां भिजवा दिए गए हैं। जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने का निर्णय भी शासन स्तर से लिया जाना है।
- रेखा एस चौहान, अपर जिलाधिकारी हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed