{"_id":"5d72a5da8ebc3e01767f3f8a","slug":"40-thousand-rupees-flown-from-the-account-of-the-driver-of-co-by-changing-atm-hathras-news-ali212888799","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बदलकर सीओ के ड्राइवर के खाते से उड़ाए 40 हजार रुपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम बदलकर सीओ के ड्राइवर के खाते से उड़ाए 40 हजार रुपए
विज्ञापन
एटीएम बदलकर सीओ के चालक के खाते से 40 हजार रुपये पार
मोबाइल फोन पर रुपयों की निकासी का संदेश आने पर हुई इसकी जानकारी
कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को शक के आधार पर उठाया, कर रही पूछताछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। एटीएम बदलकर शातिर ने सीओ के चालक के खाते से 40 हजार रुपये पार कर दिए। इसकी जानकारी होते ही उसके होश उड़ गए और इसकी शिकायत कोतवाली में की, जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को पकड़ा है। उससे पूछताछ की जा रही है।
मुकेश कुमार सीओ सिटी की गाड़ी चलाते हैं। वह गुरुवार को आगरा रोड चिंताहरण मंदिर के थोड़ा आगे स्थित सेंट्रल बैंक के एटीएम से रुपये निकालने के लिए गए। यहां पर खड़े एक शातिर ने मुकेश कुमार का एटीएम बदल दिया। यह घटना करीब दो बजे हुई। इसके करीब डेढ़ घंटे बाद मुकेश कुमार के मोबाइल फोन पर उनके एटीएम से 40 हजार रुपये निकलने का संदेश आया।
इसे देखकर उनके होश उड़ गए और अपने एटीएम कार्ड को देखा तो उनके चेहरे पर बल ही पड़ गए, क्योंकि उनका एटीएम कार्ड बदल चुका था। इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई और यह भी बताया गया कि सेंट्रल बैंक में एक संदिग्ध युवक मिला था, जिस पर एटीएम बदलने का पूरा शक है। पुलिस ने शक के घेरे में आए आरोपी की तलाश की और उसके पकड़ लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
कोतवाल प्रवेश राणा ने बताया कि सीओ के चालक का एटीएम बदलकर 40 हजार रुपये उनके खाते से पार किए जाने की बात सामने आई है। छानबीन चल रही है। शक में एक युवक को पकड़ा गया है। उससे पूछताछ जारी है।