फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   40 feet high Ravana burnt to ashes in Muesan

Hathras News: धूं-धूंकर जल उठा 40 फुट ऊंचा रावण, मेले में लिया चाट-पकोड़ी का स्वाद

Sat, 01 Apr 2023 03:03 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 01 Apr 2023 03:03 AM IST
सार

हाथरस के मुरसान में राम के अग्निवाण छोड़ते ही रावण के पुलते में आग लग गई। आग लगने पर पुलिस को भी भीड़ नियंत्रण करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।  मेले में बच्चों के साथ महिलाओं, पुरुषों ने मेले में लगे मिष्ठान, चाट-पकोड़ी आदि व्यंजन का आनंद लिया। 

विज्ञापन
40 feet high Ravana burnt to ashes in Muesan
रावण दहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में सहपऊ कस्बा स्थित हनुमान टीला रामलीला मैदान में रावण दहन मेले का आयोजन किया गया। शुक्रवार देर शाम रावण के 40 फुट ऊंचे पुतले का दहन किया गया। धूं-धूंकर पुतला दहन होते ही प्रचीन ऐतिहासिक मेले का समापन हो गया। 

विज्ञापन


मेला मे झूला

रामलीला मैदान में लगे रावण के पुतले को जलाने से पहले सुरक्षा की दृष्टि से चारों ओर बेरीकेडिंग लगाई गई। बेरीकेडिंग के चारों ओर पुलिस बल लगा हुआ था। मेले में बैंडबाजों के साथ राम, लक्ष्मण, हनुमान एवं रावण के साथ मां काली के स्वरूपों को प्रवेश हुआ। तब चारों ओर जय मां भद्रकाली एवं जय श्रीराम के नारे से मेला गुंजायमान हो गया। अंत में मां काली के छोटे बड़े दोनों स्वरूपों के साथ राम-लक्ष्मण, हनुमान तथा रावण ने रावण के पुतले के चारों चक्कर लगाते हुए अपने हुनर का प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


इसके बाद राम के अग्निवाण छोड़ते ही रावण के पुलते में आग लग गई। आग लगने पर पुलिस को भी भीड़ नियंत्रण करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।  मेले में बच्चों के साथ महिलाओं, पुरुषों ने मेले में लगे मिष्ठान, चाट-पकोड़ी आदि व्यंजन का आनंद लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले से लौटते समय बच्चों ने अपने हाथों में खिलौनों के साथ गुब्बारे लिए हुए थे। कुछ बच्चों के साथ युवा भी सीटी एवं हॉर्न बजाते लौट रहे थे। लौटते समय बच्चों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। मेला शांतिपूर्ण संपन्न होने पर पुलिस के साथ मेला कमेटी ने भी राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed