फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   40 feet high effigy of Ravana burnt in Sahapau

Hathras News: 175 साल पहले फैली थी बीमारी, सैंकड़ों लोग आए थे चपेट में, तब शुरू हुआ चैत्र में रावण दहन

Thu, 30 Mar 2023 06:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 30 Mar 2023 06:47 PM IST
सार

सहपऊ में 31 मार्च की शाम को रावण दहन मेला में इस बार 40 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। पुतले का निर्माण मुरसान के कारीगरों ने किया है।

विज्ञापन
40 feet high effigy of Ravana burnt in Sahapau
हनुमान टीला मैदान में आयोजित कस्बा के ऐतिहासिक रावण दहन मेले के लिए चालीस फुट के रावण के पुतले को तै - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चैत्र मास में रावण दहन की परंपरा अपना एक इतिहास रखती है। 175 साल पहले एक बीमारी फैली थी, उसमें सैंकड़ों लोग चपेट में आए थे। उस समस्या का निराकरण चैत्र मास की नौवीं और दसवीं  के दिन रावण दहन से निकला। तभी से सहपऊ कस्बे में रावण दहन की परंपरा शुरु हुई।

विज्ञापन


सहपऊ में 31 मार्च की शाम को रावण दहन मेला में इस बार 40 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। पुतले का निर्माण मुरसान के कारीगरों ने किया है। कारीगर शफीउद्दीन खान, शमीउद्दीन खान ने बताया कि पुतला निर्माण करने का काम उनके पुरखों के समय हो रहा है। वह एवं उनके परिवार के अन्य सदस्य रावण, मेघनाथ आदि के पुतले बनाते हैं। कस्बा में चैत्र मास में रामलीला होने के साथ के रावण दहन मेला आयोजित होने के पीछे एक परंपरा है। 
विज्ञापन


बुजुर्ग बताते हैं कि कस्बा में लगभग 175 साल पहले एक बीमारी फैली थी। जिसकी चपेट में सैकड़ों लोग आए थे। ज्योतिषियों से इसका निराकरण पूछा। उन्होंने चैत्र मास में रामलीला के आयोजन के साथ नौवीं एवं दसवीं के दिन रावण दहन मेले का आयोजन करने की सलाह दी। तब से रावण दहन मेला का आयोजन होता चला आ रहा है। शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed