फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   3700 TB patients have not received nutritional support funds for a year and a half

Hathras News: 3700 टीबी मरीजों को डेढ़ वर्ष से नहीं मिली पोषण राशि

Mon, 19 Oct 2026 02:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 19 Oct 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
3700 TB patients have not received nutritional support funds for a year and a half
जिले में टीबी मरीजों के लिए केंद्र सरकार की निक्षय पोषण योजना का लाभ समय पर नहीं मिल पा रहा है। फंड की कमी और तकनीकी दिक्कतों के कारण मरीजों के खातों में पोषण सहायता राशि नहीं पहुंची है। यह समस्या पिछले 14 महीनों से बनी हुई है। वर्तमान में 3,702 नोटिफाइड टीबी मरीज प्रोत्साहन राशि का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

पुराने ठीक हो चुके मरीजों को मिलाकर यह संख्या छह हजार से अधिक हो जाती है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत अगस्त 2025 से टीबी मरीजों की प्रोत्साहन राशि अटकी हुई थी। मई 2026 में बजट मिलने के बाद भुगतान की उम्मीद जगी थी। हालांकि, अब जटिल तकनीकी प्रक्रियाएं इसमें बाधा डाल रही हैं। जनवरी 2026 से अक्तूबर तक कुल 3,702 मरीज पंजीकृत किए गए हैं। 24 मार्च से चलाए गए विशेष अभियान में 2,829 नए मरीज चिह्नित हुए हैं। इनमें से 1,850 मरीजों की आभा आईडी लिंक कराने के साथ ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके बावजूद इन मरीजों के खातों में राशि नहीं भेजी जा सकी है। जिले में कुल नौ टीबी केंद्र संचालित हैं। संविदा कर्मचारियों की हड़ताल से पहले आभा आईडी लिंक करने का काम तेजी से चल रहा था।
विज्ञापन

पहले बायोमीट्रिक और ई-केवाईसी में तकनीकी दिक्कतें आईं। अब पोर्टल की नई समस्या खड़ी हो गई है। वर्तमान में निक्षय एप को एसएनए स्पर्श पोर्टल से लिंक किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में सर्वर डाउन रहने और डेटा फीडिंग में कई अड़चनें आ रही हैं। कुछ दिन पहले 200 मरीजों के खातों में प्रोत्साहन राशि भेजने का ट्रायल भी असफल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों की ई-केवाईसी कराई जा रही है। आभा आईडी लिंक होने के बाद पोर्टल में आ रही तकनीकी दिक्कतों को दूर करने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल मरीजों को पोषण पोटली के जरिये पुष्टाहार उपलब्ध कराया जा रहा है।

डॉ. प्रवीण भारती, जिला क्षय रोग अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed