फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   3219 families in Delhi and other states are filling their stomachs with government ration

Hathras News: 3219 परिवार दिल्ली व दूसरे प्रांतों में सरकारी राशन से भर रहे पेट

Tue, 04 Mar 2025 01:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 04 Mar 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
3219 families in Delhi and other states are filling their stomachs with government ration
जिले के गरीबों के लिए रोजगार का प्रमुख केंद्र दिल्ली बनकर सामने आ रहा है। पूर्ति विभाग के पोर्टेबिलिटी सिस्टम से लिए गए खाद्यान्न के आंकड़े यह स्थिति बयां कर रहे हैं। जिले के 3219 परिवार दिल्ली सहित अन्य राज्यों में पहुंचकर सरकारी राशन से अपना पेट भर रहे हैं। यह परिवार दिल्ली व अन्य प्रांतों में मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे हैं।
विज्ञापन



किसी समय में औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विख्यात रहे इस शहर के लिए यह आंकड़े चौंकाने वाले हैं। यहां तक कि पोर्टेबिलिटी सिस्टम के माध्यम से जिले के 25121 कार्डधारक अन्य जिलों में जाकर सरकारी खाद्यान्न ले रहे हैं। हालांकि जिले में अन्य प्रांतों से आने वाले कार्डधारकों की संख्या महज 50 है। इनमें से ज्यादातर कार्डधारक बिहार प्रांत के हैं।
विज्ञापन


जिले में कुल कार्डधारक - 2.84 लाख
प्रदेश के अन्य जिलों से आकर खाद्यान्न लेने वाले कार्डधारक- 25121
जिले से प्रदेश की विभिन्न जिलों में जाकर खाद्यान्न लेने वाले कार्डधारक --- 28105
कुल पोर्टेबिलिटी के माध्यम से खाद्यान्न लेने वाले कार्डधारक--53136
अन्य प्रांतों से आकर जिले में खाद्यान्न लेने वाले कार्डधारक -- 50
हाथरस से दिल्ली व अन्य प्रांतों में खाद्यान्न लेने वाले कार्डधारक-- 3219

पोर्टेबिलिटी सिस्टम के जरिये कार्डधारक खाद्यान्न प्राप्त कर रहे हैं। सभी लाभार्थियों को बायोमीट्रिक सत्यापन प्रक्रिया के तहत खाद्यान्न दिया जा रहा है। -ध्रुवराज यादव, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed