{"_id":"63cd49641f0eeb3e4a52637e","slug":"318-people-got-special-numbers-for-vehicles-by-spending-20-lakhs-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 20 लाख खर्च कर 318 लोग बने वीआईपी, गाड़ियों के लिए विशेष नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 20 लाख खर्च कर 318 लोग बने वीआईपी, गाड़ियों के लिए विशेष नंबर
Sun, 22 Jan 2023 08:04 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 22 Jan 2023 08:04 PM IST
सार
कुछ ऐसे लोग ऐसे भी हैं, जो अपने शौक पर हजारों रुपये खर्च करने से पीछे नहीं हटते। पिछले साल हाथरस के 318 लोगों ने वीआईपी बनने की चाह में बीस लाख 41 हजार रुपये खर्च कर दिए। इन लोगों ने अपनी गाड़ी के लिए वीआईपी नंबर लिए हैं।
विज्ञापन
vip no
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक तरफ जहां लगातार बढ़ती महंगाई से लोग परेशान हैं, तो वहीं, कुछ ऐसे लोग ऐसे भी हैं, जो अपने शौक पर हजारों रुपये खर्च करने से पीछे नहीं हटते। पिछले साल हाथरस के 318 लोगों ने वीआईपी बनने की चाह में बीस लाख 41 हजार रुपये खर्च कर दिए। इन लोगों ने यह रुपये अपनी गाड़ी के लिए वीआईपी नंबर लेने के लिए खर्च किए हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि दिन पर दिन सड़कों पर वाहनों का बोझ बढ़ता जा रहा है। इस साल जिले की सड़कों पर करीब 18 हजार वाहनों का बोझ बढ़ा है। इसमें 318 वाहन स्वामियों ने मुंहमांगे रुपये देकर एआरटीओ कार्यालय से मनमाफिक नंबर लिए हैं। एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह का कहना है कि वर्ष 2022 में 318 लोगों ने वीआईपी नंबर लिए हैं।
विज्ञापन