फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   शव वाहन लेने से सीएमएस ने पीछे किए हाथ

शव वाहन लेने से सीएमएस ने पीछे किए हाथ

Mon, 07 Jan 2019 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
शव वाहन लेने से सीएमएस ने पीछे किए हाथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। शासन से मिले शव वाहन को सीएमएस लेने से इंकार कर रहे हैं। यह बात सीएमओ ने खुद बताते हुए कहा कि सीएमएस बिना लिखा-पढ़ी के शव वाहन देने की बात कर रहे हैं, जबकि ऐसा संभव नहीं है।

जिला अस्पताल से शव को घर तक वाहन से नि:शुल्क पहुंचाने की सरकार ने व्यवस्था की है। इसके लिए शव वाहन हर वक्त जिला अस्पताल परिसर में मौजूद रहता है। अब शासन से एक और शव वाहन जिले के लिए मिला है, जिसे सीएमओ ने जिला अस्पताल के लिए सीएमएस के पास भेजा, लेकिन जिला अस्पताल के सीएमएस ने शासन से आए शव वाहन को लेने की बात पर हाथ पीछे खींच लिए हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर ने बताया कि कभी-कभी दो जगहों के शव को जिला अस्पताल से लेना जाना होता है। ऐसे में शव वाहन एक होने पर दिक्कत आती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए शासन से मिले शव वाहन को जिला अस्पताल भेजा गया था, लेकिन सीएमएस ने शव वाहन लेने से इंकार कर दिया। वह बिना लिखा पढ़ी के ही शव वाहन को मांग रहे हैं, जबकि ऐसा संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed