{"_id":"5bbba53f867a55287043bf39","slug":"31539024191-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका की जमीन को कराया कब्जा मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका की जमीन को कराया कब्जा मुक्त
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
हाथरस। इगलास रोड स्थित नगर पालिका की जगह को सोमवार को पुलिस-प्रशासन की देखरेख में कब्जा मुक्त कराया गया। इस जगह को लेकर पिछले कई सालों से कोर्ट में मामला लंबित था।
कोर्ट के द्वारा नगर पालिका के पक्ष में फैसला होने के बाद नगर पालिका प्रशासन की ओर से डीएम डॉ. रमा शंकर मौर्य से कब्जा मुक्त कराने के लिए पुलिस व प्रशासन की मदद मांगी गई थी। ऐसे में एडीएम काफी फोर्स के साथ वहां मौजूद रही और जेसीबी से निर्माण ढहा दिए गए।
इगलास रोड स्थित एक जमीन से नगर पालिका प्रशासन के साथ जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा कब्जा मुक्त कराया गया। इस जमीन पर रखे बिल्डिंग मैटेरियल के सामान को बाहर निकाला गया। वहीं नलकूप के लिए बने कमरे को भी खाली कराया गया। इसे लेकर करीब 5-6 घंटे तक प्रशासनिक स्तर से कार्रवाई चली।
विज्ञापन
वहीं प्रशासन की ओर से अवैध रुप से बनी दीवारें आदि को भी ध्वस्त किया गया। इस कार्रवाई को देखने के लिए मौके पर खासी भीड़ रही। एडीएम रेखा एस चौहान ने बताया कि नगर पालिका की ओर से कब्जा खाली कराने को लेकर प्रशासन से मदद मांगी गई थी। पुलिस बल के साथ कब्जे को खाली करा दिया गया है। इसमें नगर पालिका की ओर से स्टोर बनाने की बात कही जा रही है। इस मौके पर एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी सुमन कनौजिया आदि अधिकारी मौजूद थे।