{"_id":"594c043f4f1c1b9f5d8b45c7","slug":"31498154047-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगी अलविदा की नमाज, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगी अलविदा की नमाज, तैयारियां पूरी
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलविदा जुमे की नमाज आज, तैयारियां पूरी
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
रमजान के आखिरी शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। जिले भर में अलविदा की नमाज को शांति से निपटाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे हैं। हाथरस में किला गेट स्थित जामा मस्जिद पर अलविदा की नमाज होगी, जिसके लिए गुरुवार को मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारियों ने सभी तैयारियां पूरी कराईं। जामा मस्जिद के आसपास के इलाकों में सफाई अभियान चलाया गया।
मुस्लिम इंतजामियां कमेटी और ऑल इंडिया शेख जमीअतुल अब्बास कमेटी के सदर डॉ.रईस अहमद अब्बासी और अन्य पदाधिकारियों ने जामा मस्जिद पर अलविदा की नमाज के मुकम्मल इंतजामात कराए और तैयारियां देखीं। जुमा अलविदा की नमाज के लिए जिले भर की प्रमुख मस्जिदों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात सुनिश्चित किए गए हैं।
जामा मस्जिद पर जिले के आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। राजनीतिक और सामाजिक संगठन भी वहां अपने शिविर लगाएंगे। इधर, ईद की नमाज के लिए भी मुरसान गेट ईदगाह पर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। पूरे ईदगाह की रंगाई-पुताई कराई गई है और उसकी खासतौर पर सफाई भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
डीएम और एसपी ने इन दोनों नमाज को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने की जिम्मेदारी संबंधित एसडीएम और सीओ को सौंपी है। दोनों दिन नमाज के वक्त पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने को कहा गया है, ताकि कोई चाहते हुए भी वहां अव्यवस्था नहीं फैला सके। नमाज के रास्ताें पर ट्रैफिक की आवाजाही भी बंद रखने को कहा गया है, ताकि नमाज में किसी तरह का खलल नहीं पड़े।