फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   3000 streetlights in Hathras city

जगमग होगा हाथरस: शहर में 2.54 करोड़ से लगाई जाएंगी 3000 स्ट्रीट लाइटें, मुख्य मार्ग से कॉलोनियों तक होंगी रोशन

Mon, 24 Nov 2025 02:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 24 Nov 2025 02:32 PM IST
सार

हाथरस शहर में अधिकांश स्ट्रीट लाइटें बंद रहती हैं। अंधेरे सड़क दुर्घटनाएं, चोरी और असुविधा हो रही है। अब 300 नई स्ट्रीट लाइटें शहर में लगाई जाएंगी। 

विज्ञापन
3000 streetlights in Hathras city
स्ट्रीट लाइट प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हाथरस नगर पालिका हाथरस द्वारा शहर में पथ प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का काम शुरू हो गया है। नगर पालिका प्रशासन लगभग 2.54 करोड़ रुपये की लागत से तीन हजार नई एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाएगा।

विज्ञापन


सर्दियों में कोहरे और धुंध को देखते हुए इस बार अधिक क्षमता वाली 72 वॉट एलईडी लाइटें उपयोग में लाई जाएंगी, जिससे ज्यादा रोशनी होगी। इससे पहले 52 वॉट की स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं थीं। इसकी टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। स्ट्रीट लाइटें शहर के मुख्य मार्गों से लेकर कॉलोनियों तक लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


नगर के कई वार्डों की गलियों और मुख्य मार्गों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था बेहद लचर होने की शिकायतें हो रही हैं। अधिकांश स्ट्रीट लाइटें बंद रहती हैं। अंधेरे सड़क दुर्घटनाएं, चोरी और असुविधा हो रही है। शहरवासी स्ट्रीट लाइटोंं को दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं। नई स्ट्रीट लाइटें लगाए जाने की यह समस्या दूर होगी। जहां अब तक स्ट्रीट लाइटें नहीं लगीं थीं, वहां भी लगाईं जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्ताव को स्वीकृति मिल चुकी है। अब टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से सभी वार्डों में नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। नई एलईडी तकनीक की इन लाइटों से बिजली की बचत भी होगी। शहर में रात्रिकालीन आवाजाही अधिक सुरक्षित हो सकेगी।-रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed