{"_id":"6047baee8ebc3ed3d535e6a9","slug":"3-lakh-cost-of-item-burn-from-fire-sadabad-news-ali2582244138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ में आग से तीन लाख रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबाड़ में आग से तीन लाख रुपये का नुकसान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
कस्बे में सात मार्च को हुए अग्निकांड के संबंध में कोतवाली में तहरीर दी गई है। मोहल्ला व्यापारियान निवासी सिंधी पुत्र बकरीदी ने तहरीर में कहा है कि वह सादाबाद इंटर कॉलेज के सामने कबाड़ की दुकान चलाता है। उसके की दुकान के पीछे ही एक व्यक्ति अपने साझीदारों के साथ कबाड़ की दुुकान करता है।
सात मार्च को रात करीब साढ़े आठ बजे इस व्यक्ति व उसके साझीदारों ने मिलकर गाड़ियों के बेकार कबाड़ में आग लगा दी, जिससे उसकी गुमटी (खोखे) में आग लग गई और दुकान में रखे गाड़ियों के पार्ट्स और टायर आदि जल गए। इसकी सूचना उसके भाई बल्लू द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना पर दमकल की गाड़ी व पुलिस भी आ गई।
दमकल ने आग को बुझाया। इस घटना में उसे करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 28 फरवरी को इन लोगों ने कबाड़ में आग लगा दी गई थी। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर कबाड़ न जलाने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद दोबारा कबाड़ में आग लगा दी गई।