{"_id":"6a0f730523f528547a0fe968","slug":"2901-candidates-appeared-for-the-exam-507-dropped-out-hathras-news-c-56-1-hts1003-148870-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 2901 अभ्यर्थियों ने दिया इम्तिहान, 507 ने छोड़ा मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 2901 अभ्यर्थियों ने दिया इम्तिहान, 507 ने छोड़ा मैदान
Fri, 22 May 2026 02:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 22 May 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
रामबाग इंटर कॉलेज से लेखपाल भर्ती परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
- फोटो : Samvad
जनपद के 10 केंद्रों पर बृहस्पतिवार को लेखपाल भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। कुल 3408 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2901 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 507 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई। सभी केंद्रों पर प्रशासनिक अधिकारियों ने भ्रमण कर इंतजामों का जायजा लिया।
परीक्षा एक ही पाली में हुई, जिसमें सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, गणित, ग्रामीण समाज एवं विकास विषयों से 25-25 अंकों के प्रश्न पूछे गए। परीक्षा देकर बाहर निकले अधिकांश अभ्यर्थियों ने बताया कि सामान्य हिंदी और सामान्य ज्ञान के प्रश्न अपेक्षाकृत आसान रहे, जिन्हें उन्होंने सहजता से हल कर लिया।
हालांकि कुछ अभ्यर्थियों ने गणित के प्रश्नों को थोड़ा चुनौतीपूर्ण बताया। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों के बीच प्रश्नपत्र को लेकर चर्चा होती रही। परीक्षा में हाथरस के अलावा अन्य कई जिलों के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। जिला विद्यालय निरीक्षक संतप्रकाश ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई और कहीं से किसी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन
परीक्षा का स्तर संतुलित था। सामान्य हिंदी के प्रश्न सीधे और सरल थे, जबकि सामान्य ज्ञान में समसामयिक घटनाओं से जुड़े कई प्रश्न पूछे गए, जिनके उत्तर देना आसान रहा। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।
-कौशलेंद्र सिंह निवासी लखनऊ।
परीक्षा केंद्र पर व्यवस्थाएं संतोषजनक थीं और समय से प्रवेश मिल गया। हिंदी और ग्रामीण समाज एवं विकास के प्रश्न अपेक्षा के अनुरूप आए, जबकि गणित के कुछ सवालों ने समय लिया।
-विनय राजपूत निवासी फर्रुखाबाद।
परीक्षा की तैयारी पूरी मेहनत से की थी और प्रश्नपत्र देखकर आत्मविश्वास बढ़ गया। सामान्य ज्ञान के अधिकांश प्रश्न तैयारी के दायरे में थे, जिससे उन्हें अच्छा अनुभव हुआ।
-सचिन कुमार निवासी फर्रुखाबाद।
परीक्षा का माहौल अनुशासित और शांतिपूर्ण रहा। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने के कारण नकल जैसी किसी संभावना की गुंजाइश नहीं थी। हिंदी और सामान्य ज्ञान में अच्छे अंक आने की उम्मीद है।
-आशुतोष कुमार निवासी फर्रुखाबाद।