{"_id":"607730f68ebc3e59035470c7","slug":"283-polling-party-from-sadabad-and-164-for-sahapau-went-to-polling-booth-sadabad-news-ali261108035","type":"story","status":"publish","title_hn":"सादाबाद से 283 और सहपऊ से 164 पोलिंग पार्टियां रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सादाबाद से 283 और सहपऊ से 164 पोलिंग पार्टियां रवाना
विज्ञापन
सादाबाद मंडी समिति में बनाए गए मतगणना स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते एसडीएम, सीओ और नायब तहसीलद
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
बुधवार को आगरा रोड स्थित मंडी समिति में बनाए गए मतगणना स्थल पर पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री का वितरण किया गया। सामग्री वितरण के बाद पोलिंग पार्टियों को बूथों के लिए रवाना किया गया। मौके पर एसडीएम राजेश कुमार, तहसीलदार ज्योत्सना सिंह, नायब तहसीलदार राकेशचंद्रा, सीओ ब्रह्म सिंह ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को सादाबाद ब्लॉक की 58 ग्राम पंचायतों केे लिए मतदान होना है। सादाबाद ब्लॉक क्षेत्र से 283 और सहपऊ ब्लॉक से 164 पोलिंग पार्टी मतदान सामग्री सहित सुरक्षा बलों के साथ निर्धारित पोलिंग बूथ के लिए रवाना की गईं। एसडीएम ने बताया कि पंचायत निर्वाचन के तहत मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा।
एसडीएम राजेश कुमार ने सादाबाद व सहपऊ ब्लाक में स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शिता तथा शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए सभी मतदाताओं से अपील की कि वह निर्भय होकर अपने विवेक से मतदान करें। सभी पोलिंग पार्टी को एक मेडिकल किट भी मुहैया करायी गई। मौके पर बीडीओ अशोक कुमार, एडीओ पंचायत दिनेश सिंघल, देवेंद्र गौतम आदि का भी सहयोग सराहनीय रहा।