{"_id":"695fa34808410629a6031742","slug":"28-bigha-land-for-pasture-and-plantation-freed-from-possession-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अतिक्रमण पर चली जेसीबी, चारागाह और पौधरोपण की 28 बीघा जमीन कराई कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अतिक्रमण पर चली जेसीबी, चारागाह और पौधरोपण की 28 बीघा जमीन कराई कब्जा
Thu, 08 Jan 2026 06:00 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 08 Jan 2026 06:00 PM IST
सार
लेखपालों की टीम ने 28 बीघा जमीन की पैमाइश कराई। खाली कराई गई जमीन के निकट ही गो आश्रय स्थल और जल निगम की टंकी है। करीब 12 बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया गया था, जिसे मुक्त करा लिया गया है।
विज्ञापन
जमीन से अवैध कब्जा हटाती जेसीबी मशीन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में सहपऊ क्षेत्र के गांव महरारा में चारागाह और पौधरोपण की 12 बीघा जमीन पर हुए अवैध कब्जे को 8 जनवरी को हटाया गया।
विज्ञापन
सीडीओ ने सादाबाद एसडीएम को इस जमीन को कब्जा मुक्त करने के निर्देश दिए थे। 8 जनवरी दोपहर बाद तहसीलदार हेमंत कुमार के साथ क्षेत्रीय लेखपालों की टीम ने 28 बीघा जमीन की पैमाइश कराई। इसके बाद जेसीबी चलाकर चहारदीवारी कराई गई। इस दौरान पुलिस टीम और ग्रामीण मौजूद रहे। तहसीलदार हेमंत कुमार ने बताया कि खाली कराई गई जमीन के निकट ही गो आश्रय स्थल और जल निगम की टंकी है। करीब 12 बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया गया था, जिसे मुक्त करा लिया गया है।
विज्ञापन
गौर हो कि तीन दिन पूर्व सीडीओ पीएन दीक्षित ने उक्त गांव स्थित गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया था। गोवंश आश्रय स्थल में गोवंशों के लिए हरा चारा नहीं मिलने पर उन्होंने प्रधान अशोक कुमार से जानकारी ली थी। प्रधान ने सीडीओ को बताया कि गोवंश आश्रय स्थल के साथ ही कुछ चारागाह की जमीन है, लेकिन इस पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। वह उस जमीन पर खेती करते हैं। प्रार्थना पत्र दिए हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन