{"_id":"698ce985d71030d1cf07ccec","slug":"26-connecting-roads-will-be-renovated-at-a-cost-of-rs-343-crore-hathras-news-c-56-1-hts1003-144449-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 26 संपर्क मार्गों का 3.43 करोड़ से होगा नवीनीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 26 संपर्क मार्गों का 3.43 करोड़ से होगा नवीनीकरण
Thu, 12 Feb 2026 02:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
शासन ने हाथरस तहसील क्षेत्र में खराब हो चुके 26 ग्रामीण संपर्क मार्गाें के नवीनीकरण के लिए करीब 3.43 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इन मार्गों के सुधरने से गांवों और कस्बों के बीच आवागमन सुगम होगा और लंबे समय से जर्जर सड़कों पर आवागमन में होने वाली परेशानियों से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव के अनुसार चयनित संपर्क मार्गों पर विशेष मरम्मत कार्य एवं नवीनीकरण कार्य कराया जाएगा। गौरतलब है कि लंबे समय से इन मार्गाें की हालत दयनीय है। इन पर आवागमन में राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग लगातार इन मार्गाें की दशा सुधरवाने की मांग अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कर रहे थे।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि स्वीकृति मिलने के बाद अब टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है। निविदाएं जारी होने और ठेकेदारों के चयन के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। निर्माण के दौरान गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखने और समय सीमा के भीतर कार्य पूरा कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।