फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   24789 lakh expense budget pass

24789 लाख के परिव्यय के प्रस्तावों पर अनुमोदन की मुहर

Tue, 11 Feb 2020 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
24789 lakh expense budget pass
कलेक्ट्रेट में बैठक लेते पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में पंचायती राज विभाग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक हुई। बैठक में वर्ष 2020-21 के लिए कुल 24789 लाख रुपये परिव्यय के प्रस्तावों पर अनुमोदन की मुहर लगाई गई।
डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि कृषि विभाग में प्रस्तावित परिव्यय 28 लाख, लघु एवं सीमान्त कृषकों को सहायता हेतु 351.15 लाख, पशु पालन विभाग में 197.23 लाख, दुग्ध विकास में 201.13 लाख, सहकारिता विभाग 167 लाख, सामाजिक वानकीय एवं वन्य जीव में 743.03 लाख, ग्राम विकास के विशेष कार्यक्रम हेतु 104 लाख, भूमि सुधार एंव जल संसाधन में शून्य, ग्रामीण रोजगार 2443 लाख, पंचायती राज विभाग में 3196.30 लाख, सामूदायिक विकास में 100 लाख, निजी लघु सिंचाई में 1338.60 लाख, राजकीय लघु सिंचाई में 471.25 लाख, अतिरिक्त ऊर्जा श्रोत में 71 लाख, खादी एवं ग्रामो उद्योग 01 लाख, सड़क एवं पुल निर्माण में 7871.42 लाख, पर्यावरण 2 लाख, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में शून्य, पर्यटन में 40 लाख, प्राथमिक शिक्षा 200 लाख, माध्यमिक शिक्षा 936.50 लाख, प्रावैधिक शिक्षा में 73.25 लाख, प्रादेशिक विकास दल में 8.95 लाख, खेलकूद में शून्य, चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य 3000 लाख, होमोपैथिक पद्यति में 138.60 लाख, आयुर्वेद एवं यूनानी में 78.64 लाख, नगर विकास (नगरीय जल आपूर्ति) 586.25, ग्रामीण स्वाच्छता (पंचायती राज) 600 लाख, पूल्ड आवास हेतु 200 लाख, ग्रामीण आवास हेतु 246 लाख, अनुसूचित जाति कल्याण में 230 लाख, पिछड़ा वर्ग कल्याण 290 लाख, अल्प संख्यक कल्याण विभाग में 70 लाख, समाज कल्याण विभाग में 142.10 लाख, सेवा योजन कार्यालय में शून्य, शिल्प कार्य प्रशिक्षण में 120 लाख, समाज कल्याण विभाग में 453.60 लाख पेशन हेतु, द्विव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग में 54 लाख, महिला एवं बाल कल्याण (प्रोबेशन) 35 लाख तथा पुष्टाहार विभाग में शून्य, का लक्ष्य वित्तीय वर्ष हेतु निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2020-21 प्रस्तावित परिव्यय के सापेक्ष विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी ली। लघु सिंचाई विभाग ने जानकारी दी कि इस वर्ष 3900 बोरिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पिछले वर्ष 98 बोरिंग करायी गईं थी। पिछले वित्तीय वर्ष में रोपित किए गए पौधों की सूची जन प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिससे उनका भौतिक सत्यापन किया जा सके। इस मौके पर सदर विधायक हरिशंकर माहौर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा, सीडीओ आरबी भास्कर, पीडी अश्वनी कुमार मिश्रा, प्रभागीय वनाधिकारी, जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार, डीएसओ सुरेंद्र यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed