{"_id":"635d7c03fd83b94cc24d800d","slug":"244-complaints-related-to-power-supply-received-on-diwali-hathras-news-ali3036073112","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर बिजली आपूर्ति संबंधित 244 शिकायतें आईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर बिजली आपूर्ति संबंधित 244 शिकायतें आईं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
शासन स्तर से साफ निर्देश दिए गए थे कि दिवाली के पर्व पर बेहतर आपूर्ति की जाए। इसके बाद अफसरों ने खुद सबस्टेशनों पर डेरा डाला। जिले भर में दिवाली पर दो दिन में 244 शिकायतें आपूर्ति से संबधित आई। अफसरों की मॉनिटरिंग के चलते जिले के लोगों को बहुत कम बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि हाथरस जिले में 65 बिजलीघरों के जरिये दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। शहर से देहात तक बिजली की लाइनें जर्जर हालत में है। साथ ही एक एक लाइन पर कई कई बिजलीघर चल रहे हैं। दिवाली से पहले सबस्टेशनों से निकलने वाले फीडरों की लाइनों की मरम्मत की गई।
इसके बाद बिजली ने दिवाली के पर्व पर नखरे दिखाए। जिले भर से छोटी दिवाली व बड़ी दिवाली के दिन कुल 244 लोगों से आपूर्ति बाधित होने पर शिकायतें कीं। अफसरों ने पर्व को लेकर खुद मॉनिटरिंग की कमान संभाली थी इसके बाद भी लोगों को तीन से चार घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा।