फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   2.345 million saplings to be offered as an oblation in the grand campaign for greenery.

Hathras News: हरियाली के महायज्ञ में देंगे 23.45 लाख पौधों की आहुति

Sun, 12 Jul 2026 02:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 12 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
2.345 million saplings to be offered as an oblation in the grand campaign for greenery.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
जिले में वृहद पौधरोपण अभियान के तहत रविवार को हरियाली का महायज्ञ होगा। शासन से मिले लक्ष्य के अनुसार जिलेभर में 23.45 लाख पौधे रोपे जाएंगे। अभियान की तैयारियों को शनिवार को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

वन विभाग की पौधशालाओं से शनिवार को पौधों का उठान दिनभर जारी रहा। अब तक करीब 20 लाख पौधों का उठान किया जा चुका है। प्रदेश सरकार की ओर से इस वर्ष पौधरोपण महायज्ञ के तहत पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले को 23.45 लाख पौधों के रोपण की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन

इसके लिए वन विभाग के साथ विभिन्न सरकारी विभागों को अलग-अलग लक्ष्य आवंटित किए गए हैं। रविवार की सुबह से जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में चयनित स्थलों पर पौधे रोपे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी राकेशचंद्र यादव ने बताया कि वन विभाग को 4.71 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। ग्रामीण विकास विभाग को सर्वाधिक 9.41 लाख पौधे लगाने हैं। कृषि विभाग 2.79 लाख, पर्यावरण विभाग 1.07 लाख, उद्यान विभाग 1.45 लाख, पंचायतराज विभाग 1.03 लाख और राजस्व विभाग 73 हजार पौधों का रोपण करेगा।
अभियान के लिए जिले के सभी विकास खंडों में स्थित वन विभाग की 11 पौधशालाओं से पौधों का वितरण किया गया है। यहां आम, अमरूद, जामुन, बेल, महुआ, नींबू, कटहल, सहजन, इमली और अनार जैसे फलदार पौधों के साथ पीपल, बरगद, अर्जुन, नीम, शीशम, सागौन, गुलमोहर, अमलतास, अशोक और कचनार सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे उपलब्ध कराए गए हैं।
अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स, स्वयं सहायता समूहों, पूर्व सैनिकों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई है। विभागीय अधिकारियों को निर्धारित स्थलों पर पौधरोपण कराने के साथ रोपे गए पौधों की देखभाल पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।


उच्च शिक्षा सचिव आज करेंगे समीक्षा

वृहद पौधरोपण अभियान की तैयारियों और रोपण कार्यों की समीक्षा के लिए उच्च शिक्षा विभाग के सचिव अमृत त्रिपाठी रविवार को यहां आएंगे। वह सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक जिले में पौधरोपण के लिए चयनित स्थलों का निरीक्षण कर पूरे अभियान की समीक्षा करेंगे। इससे पहले शनिवार शाम चार बजे उनकी जिला वृक्षारोपण समिति के साथ बैठक भी प्रस्तावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed