232 करोड़ से मिलेंगी बुनियादी सुविधाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर का केंद्र सरकार की अटल शहरी विकास मिशन (अमृत) योजना में चयन होने से बुनियादी ढांचे के कायाकल्प का रास्ता खुल गया है। जिले से 232 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है, जिसे नए साल में मंजूरी मिलने की उम्मीद है। अगर यह प्रस्ताव मंजूर हो गया तो शहर में सड़क, पानी और सीवर जैसी सुविधाओं का जाल बिछ जाएगा।
पालिका चेयरमैन डौली माहौर के प्रयास से सबसे बड़ा काम बीते वर्ष हाथरस का नाम अमृत योजना में शामिल होना रहा है। हालांकि शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए सीवर लाइन का काम मुरसान गेट इलाके से शुरू हो चुका है। 2.32 करोड़ रुपये से ओढ़पुरा से लेकर मुरसान गेट सीवेज कुआं तक यह सीवर लाइन डलवाई जा रही है। क्षतिग्रस्त नालों को पुन: नए रूप में सीसी नाला निर्माण हुआ है। शहर को जगमग करने के लिए सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर लाइट की व्यवस्था हुई है।
- शहर के लिए वर्ष 2015 अच्छा रहा है। नगरपालिका द्वारा शहर में नाला निर्माण, पार्क सौंदर्यीकरण, सीवर लाइन डालने, सभी राजमार्गों और गली-मोहल्लों में लाइट लगवाने, पालिका प्रांगण में पार्क का निर्माण, सड़क व नाली निर्माण सहित काफी कार्य हुए हैं। - वासुदेव माहौर, चेयरमैन प्रतिनिधि। ------- शहर को बीते वर्ष में यह उपलब्धियां अमृत योजना के तहत 232 करोड़ का शासन को प्रस्ताव भेजा है। 2.32 करोड़ से ओढ़पुरा तिराहे से मुरसान गेट गंदा कुआं तक सीवर लाइन डाले जाने का कार्य चल रहा है। दो करोड़ की लागत से शहर में कई स्थानों पर नालों का निर्माण। 1.74 करोड़ की लागत से मोहल्ला नई दिल्ली से मुरसान गेट गंदा कुआं तक सीवर लाइन डाली गई। 1.64 करोड़ से लाला का नगला में गंदे कुआं का निर्माण। एक करोड़ की लागत से वाटर वर्क्स पर नलकूप निर्माण। जलेसर रोड पर 140 दुकानों के निर्माण का प्रस्ताव पास हुआ। शहर में 40 हाईमास्क लाइट, 300 पीले फोक्स व 3000 हजार सीएफएल लगवाई। 34 लाख से पालिका प्रांगण में पार्क का निर्माण। 16 लाख से भगत सिंह पार्क का सौंदर्यीकरण। -------