फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   22 km of protected forest land was dug up without approval

Hathras News: स्वीकृति के बिना खोद दी 22 किमी संरक्षित वन भूमि

Fri, 08 Aug 2025 02:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 08 Aug 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
22 km of protected forest land was dug up without approval
वन विभाग की नाक के नीचे निजी कंपनी ने जिले की 22 किलोमीटर संरक्षित वन भूमि पर मशीन से खोदाई करा डाली। भारत सरकार से बिना अनुमति लिए कंपनी ने अलीगढ़ रोड पर हनुमान चौकी से नगला भुस तक पिछले करीब 15 दिनों में यह खोदाई कराई है, लेकिन विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन




अलीगढ़ से आगरा तक एक निजी कंपनी द्वारा भूमिगत ऑप्टीकल फाइबर केबल (ओएफसी) बिछाई जा रही है। कंपनी ने कुछ निजी ठेकेदारों को खोदाई का ठेका दिया है। नियमानुसार अलीगढ़ से आगरा तक राष्ट्रीय राजमार्ग के साइड की संरक्षित वन भूमि पर किसी भी गैर वानिकीय कार्य के लिए भारत सरकार से स्वीकृति की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन



इसके लिए वन विभाग प्रोजेक्ट को अग्रसारित करता है। इस पर कई मानकों का आंकलन करते हुए राजस्व की गणना की जाती है, लेेकिन निजी कंपनी ने बेखौफ हनुमान चौकी से लेकर नगला भुस तक की संरक्षित वन भूमि को मशीन की मदद से करीब पांच फुट नीचे से खोद दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विद्युत विभाग दर्ज करा चुका है रिपोर्ट
निजी कंपनी के कर्मचारियों ने 30 जुलाई को मुरसान के निकट मशीन से भूमिगत विद्युत लाइन को काट दिया गया था, जिससे मुरसान के कई गांवों की विद्युत आपूर्ति करीब 24 घंटे तक ठप रही थी। अधिशासी अभियंता ने कंपनी के खिलाफ मुरसान थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया था, फिर भी वन विभाग के अधिकारियों की आंखें नहीं खुलीं।




कैंटर में छिपाकर रखते हैं मशीन, रात में करते हैं खोदाई

संरक्षित वन भूमि पर अवैध तरीके से खोदाई करने वाले बेहद शातिर हैं। शिकायत होने पर मशीन को जब्त होने से बचाने के लिए वह उसे कैंटर में छिपाकर दूसरे स्थान पर ले जाते हैं। रात के समय कैंटर से इस मशीन को बाहर निकाल खोदाई शुरू कर दी जाती है। बृहस्पतिवार को भी प्रभागीय वनाधिकारी राकेशचंद्र यादव को जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो खोदाई करने वालों ने मशीन को पैक कर कैंटर संख्या में लाद दिया।



स्वीकृति है साहब, रोज जांच करते हैं वन विभाग वाले

ठेका कंपनी के तहत खोदाई करने वाले लखीमपुर खीरी के एक श्रमिक ने बताया कि कंपनी ने इसकी स्वीकृति ले रखी है। हर रोज वन विभाग वाले आते हैं और चेकिंग करने के बाद जाते हैं।




जब कंपनी ने काम शुरू किया था, तब उसके अधिकारी हमारे पास आए थे। हमने उनसे काम बंद करने के लिए कहा था। अगर वह अब भी काम कर रहे हैं तो मैं इसके लिए रेंजर से बात करता हूं।
-राकेशचंद्र यादव, प्रभागीय वनाधिकारी, हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed