{"_id":"5caa4adbbdec226dae66a6ea","slug":"21554664155-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में लगे होर्डिग्सं बने जिला प्रशासन के लिए मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में लगे होर्डिग्सं बने जिला प्रशासन के लिए मुसीबत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
जिले में भाजपा द्वारा भारत निर्वाचन आयोग से अनुमति लेकर होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं, लेकिन यह होर्डिंग्स अब जिला प्रशासन के लिए सिरदर्द बनते जा रहे हैं। यहां दो शिकायतकर्ताओं ने इन होर्डिंग्स को बिना अनुमति के लगाए जाने संबंधी शिकायत फोटो के माध्यम से सी-विजिल पर की है। ऐप पर शिकायत आते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया है और इन शिकायतों के निस्तारण में जुट गया है।
आयोग के निर्देश के क्रम में सी-विजिल ऐप पर प्राप्त होने वाली शिकायतों को जिला प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों के जरिए 100 मिनट के अंदर निस्तारण करने का आदेश है। यहां जिला प्रशासन को सी-विजिल पर दो शिकायतकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में भाजपा के मोदी के छविचित्र वाले होर्डिंग्स लगाए जाने की शिकायत की हैं।
शिकायतें प्राप्त होते ही जिला प्रशासन तेजी हरकत में आया और शिकायतों के निस्तारण के लिए उड़न दस्ता टीम से लेकर संबंधित क्षेत्र के एसडीएम और अन्य अधिकारियों को शिकायतें अग्रेसित की गईं। इन शिकायतों को गंभीरता से अवलोकन करने के बाद यह पता चला कि आयोग की एमसीएमसी कमेटी की अनुमति के बाद ही यह बोर्ड लगाए गए हैं। इन शिकायतकर्ताओं को भी यह निस्तारण रिपोर्ट भेजी गई।
विज्ञापन
केस नंबर-1
हाथरस के रहने वाले कुमार ने जिला प्रशासन को सी-विजिल ऐप के माध्यम से यह शिकायत की थी कि बिना अनुमति के भाजपा ने मोदी के चित्र वाला होर्डिंग्स चामड़ गेट पर लगाया है। इस संबंध में कार्रवाई की जाए।
केस नंबर-2
रानी का नगला के रहने वाले गगन भारती ने जिला प्रशासन को सी-विजिल के माध्यम से शिकायत की कि उनके क्षेत्र में योजनाओं का प्रचार-प्रसार संबंधी होर्डिंग्स लगाया गया है, जो आचार संहिता उल्लंघन करता है। इस पर कार्रवाई करें।
सी-विजिल ऐप के माध्यम से दो शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इन शिकायतों का निस्तारण कर शिकायतकर्ताओं को अवगत करा दिया गया है। होर्डिंग्स संबंधी शिकायतें मिली थीं।
-डॉ. अशोक कुमार शुक्ला, एडीएम