फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   हड़ताल कर रहे शिक्षकों पर होगी एस्मा के तहत कार्रवाई, काटा जाएगा वेतन

हड़ताल कर रहे शिक्षकों पर होगी एस्मा के तहत कार्रवाई, काटा जाएगा वेतन

Fri, 08 Feb 2019 12:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल कर रहे शिक्षकों पर होगी एस्मा के तहत कार्रवाई, काटा जाएगा वेतन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन


पुरानी पेंशन की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों पर अब कार्रवाई की तलवार लटक गई है। एडी बेसिक अलीगढ़ मंडल ने वार्ता के दौरान बताया कि हड़ताल में शामिल शिक्षकों पर न सिर्फ अनुशासनात्मक विभागीय कार्रवाई की जाएगी, बल्कि एस्मा के तहत भी कार्रवाई होगी।

गौरतलब हो कि पुरानी पेंशन की मांग को लेकर पिछले दो दिनों से शिक्षक हड़ताल पर हैं। 12 तकयह हड़ताल जारी रहेगी। लिहाजा, शिक्षकों की हड़ताल की वजह से परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित तो नहीं हो रही, इसका हाल जानने के लिए गुरुवार को एडी बेसिक डॉ. इंद्रप्रकाश सोलंकी ने सादाबाद क्षेत्र के कई स्कूलों का दौरा किया। मौके पर स्कूल खुले हुए मिले।
विज्ञापन


उन्होंने वार्ता के दौरान बताया कि शासन के साफ निर्देश हैं कि शिक्षक स्कूलों में मौजूद रहकर बच्चों को पढ़ाएं। किसी भी हाल में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। लेकिन कुछ शिक्षक विभागीय आदेशों की अवहेलना कर पुरानी पेंशन को लेकर हड़ताल कर रहे हैं और स्कूलों में नहीं पहुंच रहे हैं, इनके खिलाफ वेतन काटने के अलावा विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई और एस्मा के तहत कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। बच्चों की पढ़ाई ठप नहीं होने दी जाएगी। स्कूलों निरीक्षण का दौर लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed