{"_id":"5c51ebb6bdec222c51027a23","slug":"21548872630-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हींग उद्योग लगाने में उद्यमी नहीं ले रहे दिलचस्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हींग उद्योग लगाने में उद्यमी नहीं ले रहे दिलचस्पी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिले में उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर कलेक्टे्रट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीएम डॉ. रमाशंकर मौर्य ने व्यापारियों की समस्याएं सुनी और उनके तत्काल निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि प्रदेश सरकार की एक जनपद एक उत्पाद के तहत चयनित हींग के उत्पाद एवं व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए जिले को हींग उत्पाद लगाने के लिए 1,512 लक्ष्य के सापेक्ष 24 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं।
डीएम ने विद्युत प्रकोष्ठ और बिल भुगतान पटल के लिए भूमि के संबंध में जानकारी ली। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि प्रकरण के निराकरण के लिए मुख्यालय स्तर को सूचना प्रेषित कर दी गई है। इसके अलावा एन एच 93 पर स्थित उद्योगों के जल निकासी की समस्या की शिकायत उद्यमियों ने की।
उद्यमियों ने अवगत कराया कि एनएच के किनारे एक पक्का नाला है जो कि एन एच निर्माण के दौरान ढक गया है। नाले पर अतिक्रमण भी लोगों द्वारा किया गया है। जिससे जल भराव की समस्या बनी रहती है। डीएम ने एसडीएम सदर, एसडीएम सासनी को एनएच अधिकारियों के साथ जांच करने के उपरान्त नाले की सफाई करवाने के निर्देश दिए। उद्यामियों द्वारा ऑनलाइन लाइसेंस नवीनीकरण करने के उपरान्त हॉर्ड कापी लाइसेन्स धारियों को उपलब्ध न कराए जाने के बारे में जानकारी दी। प्रभारी अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात लाइसेंन्स नवीनीकरण की प्रति तथा बारकोड उद्यमी की मेल आईडी पर भेजी जाती है। जिसे वह स्वयं अपनी मेल आईडी से प्राप्त कर सकता है।