{"_id":"5c3a3aa7bdec227378301593","slug":"21547319975-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनवरी माह में होगा 67 राजस्व ग्रामों में शौचालय निर्माण का मंडलीय सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनवरी माह में होगा 67 राजस्व ग्रामों में शौचालय निर्माण का मंडलीय सत्यापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिले में बने शौचालयों का निर्माण के मंडलीय सत्यापन का कार्य चल रहा है। विभाग की ओर से जनवरी माह में 67 गांवों में बने शौचालयों का मंडलीय सत्यापन कराए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इसे लेकर संबंधित अधिकारियों की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मंडलीय सत्यापन को लेकर संबंधित अधिकारियों में खलबली मची हुई है। जिले के 658 राजस्व ग्रामों में शौचालयों का निर्माण हुआ है। विभाग की ओर से इनमें से 591 ग्रामों में शौचालय निर्माण का मंडल स्तर से सत्यापन करा दिया गया है। अब विभागीय अधिकारी शेष बचे 67 ग्रामों में मंडलीय सत्यापन कराने से पहले भ्रमण कर कमियों को दूर करने में जुटे हैं।
वहीं संबंधित अधिकारी ग्रामों में घूम-घूमकर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक कर रहे हैं। वहीं शौचालय निर्माण से वंचित बेसलाइन सर्वे में 9,995 में से विभाग की ओर से 3,764 शौचालयों का निर्माण करा लिया गया है। वहीं शेष शौचालयों को जनवरी माह में पूरा कराकर जिला स्तरीय सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी की जा रही है।