फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   बनाई फर्जी प्रबंध समिति, अब दर्ज होगा मुकदमा

बनाई फर्जी प्रबंध समिति, अब दर्ज होगा मुकदमा

Tue, 13 Nov 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
बनाई फर्जी प्रबंध समिति, अब दर्ज होगा मुकदमा

विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। एचपी सिंह कृषि इंटर बिसावर का मामला अभी भी गर्माया हुआ है। अब रिटायर प्रधानाचार्य फिर से परेशानी में आ गए है। उन्होंने प्रबंध समिति का चुनाव दिखाकर डीआईओएस को पूरी कमेटी भेज दी, जोकि डीआईओएस की जांच में फर्जी पाई गई है। इसे लेकर वर्तमान प्रबंधक ने डीआईओएस के निर्देश पर सादाबाद कोतवाली में तहरीर दी है।

उल्लेखनीय है कि एचपी सिंह कृषि इंटर कालेज विसावर में पूर्व प्रधानाचार्य गंगा प्रसाद गौतम और चार फर्जी नियुक्ति प्रकरण में सादाबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से पूर्व प्रधानाचार्य ने 17 जून 2018 को प्रबंध समिति का चुनाव दिखाकर पूरी प्रबंध समिति गठित कर ली। इसकी कॉपी चिट फंड सोसायटी आफिस आगरा के साथ-साथ डीआईओएस को भेज दी।
विज्ञापन


इस मामले में डीआईओएस ने प्रधानाचार्य से प्रबंध समिति के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा तो प्रधानाचार्य प्रभारानी यादव ने अपनी रिपोर्ट दी, जिसमें लिखा है कि जिस दिन चुनाव दर्शाया है, ग्रीष्म अवकाश था। विद्यालय की देखरेख के लिए विद्यालय में सुधीर कुमार, रघुवीर और सुरेन्द्र कुमार को रखा गया। तीनों ही कर्मचारियों ने अपना लिखित में बयान दिया है कि उनके सामने विद्यालय में कोई साधारण सभा की बैठक नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा प्रधानाचार्य की रिपोर्ट के बाद डीआईओएस ने वर्तमान प्रबंधक मुनीष गौतम को पत्र भेज कर कथित फर्जी प्रबंध समिति के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्र्ज कराने के निर्देश दिए हैं। प्रबंधक ने सादाबाद कोतवाली में पूर्व प्रधानाचार्य गंगा प्रसाद गौतम सहित कथित प्रबंध समिति में शामिल करीब चौदह लोगों के रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed