{"_id":"5beb14f1bdec2269be332f43","slug":"21542132977-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 नवंबर से आंदोलन करेंगे फार्मासिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 नवंबर से आंदोलन करेंगे फार्मासिस्ट
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। विभिन्न मांगों के पूरा नहीं होने से फार्मासिस्टों में आक्रोश है। अब फार्मासिस्टों ने सीएमओ को पत्र भेजकर फार्मासिस्टों 15 नवंबर से आंदोलन करने का ऐलान किया है। इसमें स्वास्थ्य निदेशालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की गई है।
फार्मासिस्टों का कहना है कि वेतन विसंगति, पदों का पुनर्गठन, ट्रामा सेंटरों और स्वास्थ्य केंद्रों पर फार्मासिस्टों के पदों का सृजन एवं नियुक्ति की मांगों को लेकर शासन एवं प्रशासन का बार-बार ध्यान आकर्षित किया जा रहा है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिए जाने से आक्रोश एवं असंतोष व्याप्त है।
इस संबंध में संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में आंदोलन की रणनीति तैयार की गई, जिसमें 15 नवंबर को स्वास्थ्य महानिदेशालय का घेराव एवं धरना, तीन, चार और पांच दिसंबर को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन, छह और सात दिसंबर को दो घंटे कार्य बहिष्कार, आठ दिसंबर को द्वितीय शनिवार के अवकाश का सामूहिक उपभोग, फिर भी मांग पूरी नहीं होने पर दस दिसंबर को अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का ऐलान किया गया है।
विज्ञापन
इसकी जानकारी जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, जिला सचिव श्यामवीर सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, राकेश शर्मा, अनिल जैसवाल, विक्रम सिंह महेश कुमार, यादराम सिंह आदि ने दी है।