{"_id":"5b3924554f1c1bf36e8bad5d","slug":"21530471509-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव जिताने के लिए जुट जाएं बसपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव जिताने के लिए जुट जाएं बसपाई
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
बहुजन समाज पार्टी की मथुरा रोड स्थित लुंबनी वन परिसर में बैैठक हुई। मुख्य अतिथि बसपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी और राज्य सभा सांसद बाबू मुनकाद अली ने कहा कि बसपा का हर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय रहे। लोकसभा चुनाव जीतने के लिए अभी से कमर कस लें। बूथ स्तर पर जीत दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ता अपना पूरा प्रयास करेंगे।
आगरा-अलीगढ़ मंडल के को-ऑर्डिनेटर हेमंत प्रताप, रणवीर कश्यप, संघप्रिय गौतम, इटावा मंडल के को-ऑर्डिनेटर गजराज सिंह विमल ने भी विचार रखे। हाथरस लोकसभा प्रभारी मनोज सोनी ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार व्याप्त है। प्रधानमंत्री ने जो वादे किए थे, उनको पूरा करने में वह विफल रहे हैं।
काला धन सौ दिन में लाने की बात कहते थे, लेकिन चार साल में भी काला धन देश में वापस लौट कर नहीं आया। बैठक का संचालन दामोदर प्रधान ने किया। बैठक में पूर्व विधायक अमर सिंह यादव, रघुवीर सिंह, लल्लन बाबू एडवोकेट, केसी निराला, भगवान सिंह कुशवाहा, महेश बाबू कुशवाहा, देवेंद्र बघेल, अशोक रतन, प्रमोद, जेपी सागर, चंद्रपाल कर्दम, हाकिम सिंह आदि मौजूद थे।