फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   परिषदीय विद्यार्थियों को जुलाई में मिलेंगी किताबें

परिषदीय विद्यार्थियों को जुलाई में मिलेंगी किताबें

Sun, 25 Jun 2017 11:47 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
परिषदीय विद्यार्थियों को जुलाई में मिलेंगी किताबें
ब्यूरो अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यार्थियों को शिक्षा सत्र 2017-18 के लिए जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में ही किताबें मिल जाएगी। जिससे विद्यार्थियों को शिक्षक सत्र की शुरूआत से ही शैक्षिक पंचाग के हिसाब से पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ा सकेंगे। प्रकाशकों द्वारा लगातार विभागीय अधिकारियों को किताबों को सुरक्षित गोदामों में रखवाने के लिए संपर्क किया जा रहा है।

प्रदेश में योगी सरकार है। इसका असर शिक्षा 2017-18 शुरू होने से पहले ही दिखाई देने लगा है। बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में जहां पिछले शिक्षा सत्रों में चार से पांच माह बीतने के बाद पाठ्य पुस्तकें विद्यार्थियों के हाथों में पहुंच पाती थी। जिससे इस अवधि में विद्यालयों में विद्यार्थियों को शिक्षक या तो पुरानी किताबों से पढ़ाते थे। या फिर किताबें मुहैया न होने पर विद्यार्थियों को कक्षा दो से तीन तक पढ़ाए जाने वाली शैक्षिक गतिविधियों जिनमें सिर्फ गिनती पहाड़े रटाने एवं जोड़, घटाओ, गुणा, भाग में ही उलझाए रहते थे। जिससे विद्यालयों में टाइम पास किया जा सके।
विज्ञापन


लेकिन अब तक जबसे सर्वशिक्षा अभियान के तहत नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण योजना शुरू हुई है। यह पहला मौका है। जब विद्यार्थियों को जुलाई माह के संभवत: पहले सप्ताह में ही पाठ्य पुस्तक हाथों में होंगी। जिससे विद्यार्थी शैक्षिक पंचाग के हिसाब से पढ़ाई शुरू कर सकेंगे। जिले को पाठ्य पुस्तक उपलब्ध कराने वाले प्रकाशक लगातार विभागीय अधिकारियों के संपर्क में है। जिससे विभाग ने हतीसा जिला स्तरीय स्टॉक रूम की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली है। विभागीय जानकारी के अनुसार एक जुलाई से पहले जिले को पाठ्य पुस्तकें मिलने की उम्मीद है। जो जुलाई के प्रथम सप्ताह से ही वितरित होना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पाठ्य-पुस्तकें मिलने की सूचना लगातार मिल रही है। जिससे हमने पाठ्य पुस्तकों को सुरक्षित रखने के लिए एवं उनका समय से वितरण कराने के लिए पूरी योजना तैयार कर ली है।
-रेखा सुमन, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed