फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   19 उर्वरकों के लिए नमूने, 3 लाइसेंस सस्पेंड, 2 को कारण बताओ नोटिस

19 उर्वरकों के लिए नमूने, 3 लाइसेंस सस्पेंड, 2 को कारण बताओ नोटिस

Fri, 11 Jan 2019 12:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
19 उर्वरकों के लिए नमूने, 3 लाइसेंस सस्पेंड, 2 को कारण बताओ नोटिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। शासन के निर्देश पर जिले भर में उर्वरक विक्रेताओं के यहां कृषि विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की। इस दौरान उर्वरक विक्रेताओं में खलबली मची रही। विभागीय अधिकारियों ने उर्वरक विक्रेताओं के यहां से 19 उर्वरकों के नमूने लिए और तीन दुकानों को निलंबित कर दिया। वहीं दो उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए हैं।

जिले भर में उर्वरक विक्रेताओं के यहां गुरुवार को छापेमारी की गई। इस दौरान कई क्षेत्रों में तो उर्वरक विक्रेता अपनी दुकानों को बंद कर भाग गए। जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार ने उर्वरक विक्रेताओं के यहां लाइसेंस, लाइसेंस के अनुसार उर्वरकों की बिक्री और स्टॉक आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


वहीं निर्धारित मूल्य पर उर्वरकों की बिक्री को लेकर किसानों से भी जानकारी ली। इस दौरान जिले भर से 19 उर्वरकों के नमूने लिए गए। वहीं मुरसान स्थित अनुज किसान सेवा केंद्र, सादाबाद स्थित श्री राम फर्टिलाइजर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। मुरसान स्थित उपाध्याय खाद भंडार, श्री राम बीज भंडार, सिकंदराराऊ स्थित जैसवाल बिल्डिंग मेटेरियल खाद भंडार के लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed