फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   तीन मेडिकल स्टोर्स पर छापे

तीन मेडिकल स्टोर्स पर छापे

Fri, 21 Jul 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Fri, 21 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
तीन मेडिकल स्टोर्स पर छापे
medicine

औषधि निरीक्षक पूरनचंद ने बस्तोई और सलेमपुर के तीन मेडिकल स्टोर्स पर छापे मारे। कार्रवाई के भय से एक मेडिकल स्टोर संचालक दुकान बंद कर भाग गया, जबकि दो मेडिकल स्टोर्स पर बिल प्रस्तुत न कर पाने पर दवाओं को जब्त कर लिया गया। कई दवाओं के नमूने भी संग्रहीत किए गए।

विज्ञापन


औषधि निरीक्षक पूरनचंद ने बताया कि हसायन के गांव बस्तोई स्थित पवन मेडिकल स्टोर और आकाश मेडिकल स्टोर पर गलत रूप से दवाओं की बिक्री किए जाने की शिकायत मिली थी। पवन मेडिकल स्टोर पर दवाओं के खरीद बिल प्रस्तुत न करने पर टैबलेट टॉक्स और डिराकसेक सहित दो दवाओं के सैंपल लिए गए। इन दवाओं की 450 टैबलेट को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन


बिल प्रस्तुत नहीं करने पर विक्रेता को नोटिस जारी किया गया है। कार्रवाई के दौरान इसी गांव में स्थित आकाश मेडिकल स्टोर का संचालक दुकान बंद कर भाग गया। औषधि निरीक्षक ने बताया कि इस मेडिकल स्टोर पर पुलिस बल के साथ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा गांव सलेमपुर में प्रदीप मेडिकल स्टोर के यहां विक्रेता पांच दवाओं के खरीद बिल प्रस्तुत नहीं कर सका। यहां दवाओं के रख रखाव की स्थिति ठीक नहीं पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान में सीलन और धूल मिट्टी भी मिली। किसी भी ग्राहक को बिल जारी नहीं किया जा रहा था। औषधि निरीक्षक ने यहां तीन दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी और लोपरामाइड टैबलेट और विटामिन एडी कैप्सूल सहित दो दवाओं के नमूने संग्रहीत किए। औषधि निरीक्षक ने बताया कि इस मेडिकल की शिकायत थी कि इस पर सरकारी दवा बेची जा रही है, लेकिन इस तरह की कोई दवा मेडिकल स्टोर पर नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed