फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   200-meter road not built in six months; firm fined.

Hathras News: छह माह में नहीं बनी 200 मीटर की सड़क, फर्म पर जुर्माना

Fri, 21 Aug 2026 02:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 21 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
200-meter road not built in six months; firm fined.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
नगर पालिका के वार्ड 26 ढकपुरा में चंदपुरा कल्याण गढ़ी की करीब 200 मीटर सड़क छह महीने बाद भी नहीं बन सकी है। बृहस्पतिवार को औचक निरीक्षण पर पहुंचे एडीएम व पालिका के प्रशासक प्रशांत तिवारी ने अधूरी सड़क देखी तो अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने फर्म की प्रतिभूति जब्त करने के निर्देश दिए, साथ ही अनुबंध राशि का 25 फीसदी जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि यदि अगले एक महीने में काम पूरा नहीं होता है तो फर्म को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। एडीएम ने बताया कि फर्म मैसर्स राजहरि इंटरप्राइजेज पर पालिका के छह कार्य हैं। इनमें तीन कामों की प्रगति शून्य व एक की केवल पांच फीसदी है। एक काम 10 फीसदी पूरा हो सका है। केवल वार्ड 21 में इंटरलॉकिंग का कार्य 95 फीसदी पूर्ण मिला। एक में शून्य व दो में 10 फीसदी ही काम हुआ है। ढकपुरा वाली सड़क का टेंडर फरवरी में मिला था और इसमें एक महीने का समय दिया गया था।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सभासद पति चंदन ने क्षेत्र में जलभराव की समस्या भी अधिकारियों के सामने रखी। उन्होंने बताया कि गांव ढकपुरा से पुलिया तक करीब 700 मीटर लंबा मिनी नाला प्रस्तावित है, लेकिन इसका प्रस्ताव अभी पालिका में लंबित है। नाला नहीं बनने से बारिश के दौरान पानी की निकासी नहीं हो पा रही है और सड़क पर जलभराव की स्थिति बन रही है। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के ईओ रोहित सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यालय में की गई गोपनीय जांच
निरीक्षण के बाद एडीएम व ईओ नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। यहां नगर पालिका में लंबित चली आ रही गोपनीय शिकायतों की जांच की। इस जांच टीम में एडीएम के साथ कोषाधिकारी, कलेक्ट्रेट व एसडीएम मौजूद रहीं। इस जांच कमेटी के पहुंचने से कार्यालय के कर्मचारियों में खलबली मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed