{"_id":"645946cbc48f6f4eb5079a64","slug":"200-bighas-of-crop-submerged-due-to-breaking-of-rajbahas-track-hathras-news-c-2-1-112406-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रजबहा की पटरी टूटने से 200 बीघा फसल डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रजबहा की पटरी टूटने से 200 बीघा फसल डूबा
विज्ञापन
बिसावर रजबहे की पटरी कटने से खेतों में भरा पानी। संवाद
- फोटो : samvad
बिसावर के विधिपुर क्षेत्र में रविवार की शाम रजबहा की पटरी कटने से लगभग 200 बीघा खेतों में पानी भर गया। सोमवार की दोपहर जेसीबी से पटरी को दुरुस्त कर पानी रोका गया।इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसान नुकसान की भरपाई की मांग कर रहे हैं।
रविवार देर शाम दघेंट रजबहा में पानी छोड़ा गया था। पानी के तेज बहाव के चलते विधिपुर क्षेत्र में पटरी टूट गई। इससे किसानों की बाजरा कपास, चरी की करीब 200 बीघा फसल पानी में डूब गई। फसलों में पानी जाता देख किसानों के पसीने छूट गए। आनन-फानन किसान फसलों के बचाव के प्रयास में जुट गए लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि पानी नहीं रुक सका। रात भर फसलों में पानी जाता रहा।
किसानों ने सिंचाई विभाग को इसकी जानकारी दी थी। सुबह अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की। बाद में जेसीबी बुलाकर पटरी को दुरुस्त कराया गया। धर्मवीर सिंह, ओमवीर सिंह, पूरन सिंह, रामवीर सिंह, जयपाल सिंह, सुरेश मिश्रा, श्यामवीर सिंह आदि किसानों को भारी नुकसान हुआ है।