फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   20 people ran the city government in 106 years

Hathras News: 106 साल में 20 लोगों ने चलाई शहर की सरकार, 46 प्रशासकों के हवाले रही कमान

Mon, 08 May 2023 02:45 AM IST
चमन शर्मा गौरव भारद्वाज, अमर उजाला, अलीगढ़
गौरव भारद्वाज, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 08 May 2023 02:45 AM IST
सार

वर्ष 1988 से पहले नगर पालिका में सभासद ही अध्यक्ष चुनते थे। वर्ष 1988 में नगर पालिका अध्यक्ष भी जनता द्वारा चुनाव जाने लगा। अंग्रेजी शासन काल में सेठ चिरंजीलाल बागला हाथरस नगर पालिका के पहले अध्यक्ष थे। वह 1916 में अध्यक्ष बने।

विज्ञापन
20 people ran the city government in 106 years
हाथरस नगर पालिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस नगर पालिका के अतीत को देखें तो शहर की सरकार और प्रदेश की सरकारों का ज्यादा तालमेल अक्सर ठीक नहीं बैठ पाया और यही कारण रहा कि हाथरस नगर पालिका में चुनी हुई सरकारों का कार्यकाल कम रहा और प्रशासकों का कार्यकाल ज्यादा रहा। पिछले 106 साल के इतिहास पर प्रकाश डालें तो शहर में अब तक 20 लोग नगर पालिकाध्यक्ष बने।  

विज्ञापन


जबकि 46 अधिकारी नगर पालिका के प्रशासक या प्रभारी अधिकारी रहे। इसकी मुख्य वजह यह भी रही कि जब प्रदेश में सरकारें ऐसे दलों की बनीं, जिनकी नगर पालिकाध्यक्ष से पटरी नहीं खाई तो अक्सर यहां शासन ने प्रभारी अधिकारी या प्रशासक नियुक्त कर दिए।
विज्ञापन


कई साल तक तो नगर पालिका में अध्यक्ष का चुनाव ही नहीं हुआ। वहीं सभासदों की आपसी फूट और अध्यक्ष के प्रति लगातार आने वाले अविश्वास प्रस्ताव की वजह से भी शासन ने यहां प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए। किसी वरिष्ठ अधिकारी को शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन यहां प्रशासक या प्रभारी अधिकारी नियुक्त करता रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 1988 से पहले नगर पालिका में सभासद ही अध्यक्ष चुनते थे। वर्ष 1988 में नगर पालिका अध्यक्ष भी जनता द्वारा चुनाव जाने लगा। अंग्रेजी शासन काल में सेठ चिरंजीलाल बागला हाथरस नगर पालिका के पहले अध्यक्ष थे। वह 1916 में अध्यक्ष बने। नगर पालिका में चेयरमैन के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल उन्हीं का रहा। 

इन प्रभारी अधिकारी व प्रशासकों ने संभाला कार्यभार

एमपी गुप्ता 26 फरवरी 1964 से पांच मई 1964 तक हाथरस नगर पालिका के प्रशासक रहे। जगदीश प्रसाद माथुर छह मई 1964 से 14 जुलाई 1965 तक, बसंत बल्लभ झाड़ियाल 15 जुलाई 1965 से 19 मार्च 1968 तक, एके सिंह सोलंकी 20 मार्च 1975 से 31 दिसंबर 1975 तक, एसके अग्रवाल एक जनवरी 1976 से एक अप्रैल 1976 तक, शाहिद हुसैन दो अप्रैल 1976 से बारह सितंबर 1976 तक, जीवी माथुर तेरह सिंतबर 1976 से 21 जुलाई 1977 तक, बीके मलिक 27 जुलाई 1977 से छह मार्च 1978 तक, मदन सिंह सात मार्च 1978 से 17 मई 1978 तक, राजेंद्रपाल 18 मई 1978 से दो जून 1978 तक, एसएन वाजपेयी तीन जून 1978 से 21 नवंबर 1978 तक, कन्हैया लाल शर्मा 22 नवंबर 1978 से 16 अगस्त 1979 तक, एसएन वाजपेयी 17 अगस्त 1979 से 31 अगस्त 1979 तक 

आरसी वर्मा एक अगस्त 1979 से 16 जनवरी 1980 तक, एसएन वाजपेयी 17 जनवरी 1980 से 25 जुलाई 1980 तक, एमएम मिश्रा 26 जुलाई 1980 से 24 मई 1981 तक, बीराजा गोपालन 25 मई 1981 से दो अक्तूबर 1781 तक,  केके मलिक तीन अक्तूबर 1981 से 15 जुलाई 1983 तक, एसएस सिंह 16 जुलाई 1983 से 27 अप्रैल 1984 तक, एससी त्रिवेदी 28 अप्रैल 1984 से 30 जून 1984 तक, एमएन शर्मा एक जुलाई 1984 से 11 सितंबर 1985 तक, एनसी त्रिवेदी 12 मार्च 1985 से तीन जून 1986 तक, एसके वाजपेयी एक जुलाई 1986 से चार सिंतबर 1986 तक, श्रीचक्रपाणी पांच सितंबर 1986 से दो जून 1988 तक, प्रेमनारायण द्विवेदी तीन जून 1988 से 27 नवंबर 1988 तक, गुलाब सिंह परगना मजिस्ट्रेट 26 नवंबर 1990 से एक अगस्त 1991 तक, अरुण कुमार मिश्र दो अगस्त 1991 से 27 नवंबर 1991 तक, नरेंद्र सिंह पटेल 28 नवंबर 1991 से 10 जुलाई 1992 तक, बीके यादव 11 जुलाई 1992 से 16 जुलाई 1992 तक

डीके सिंह 17 जुलाई 1992 से छह अगस्त 1992 तक, प्रमोद शर्मा 20 जनवरी 1994 से ती जुलाई 1994 तक,  केएस राठौर चार जुलाई 1994 से 23 अगस्त 1995 तक, कौशल चंद्र 25 अगस्त 1995 से तीन नवंबर 1995 तक,  कुंवर सिंह 26 जून 1999 से 30 जून दो हजार तक, रामकिशन एक मई 2000 से एक दिसंबर 2001 तक, रामेश्वर दयाल 27 फरवरी 2005 से 22 सितंबर 2005 तक, दूधनाथ सिंह 23 दिसंबर 2005 से चार अगस्त 2006 तक, उदय सिंह पांच अगस्त 2006 से 17 नवम्बर 2006 तक, रामअवतार पांच दिसंबर 2011 से 23 दिसंबर तक 2011 तक, वीपी शुक्ला 24 दिसंबर 2011 से 29 मई 2012 तक, डॉ कंचन शरण तीस मई से 2012 से तीस जून 2012 तक,  नन्नकू 14 जून से 2012 से 19 जुलाई 2012 तक, लल्लन राम यादव एक अगस्त 2017 से 11 अक्तूबर 2017 तक, स्वदेश आर्य बारह अक्तूबर 2017 से बारह दिसंबर 2017 तक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed