फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   1980 students selected in RTE, final approval will be given today

Hathras News: आरटीई में 1980 विद्यार्थियों का चयन, आज लगेगी अंतिम मुहर

Mon, 23 Feb 2026 02:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
1980 students selected in RTE, final approval will be given today
शिक्षा का अधिकार अधिानियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में निशुल्क प्रवेश के लिए आयोजित लॉटरी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। प्रथम चरण में 1980 विद्यार्थियों का चयन किया गया है, जिस पर आज अंतिम मुहर लगाई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में आरटीई के अंतर्गत कुल 7074 आवेदन प्राप्त हुए थे। बेसिक शिक्षा की ओर से दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान 159 आवेदन अपात्र पाए गए, जबकि 6916 आवेदन पात्र घोषित किए गए। पात्र आवेदनों में से लॉटरी के माध्यम से 1980 विद्यार्थियों का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों के अभिभावकों को निर्धारित समय सीमा में संबंधित विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। वहीं 4936 आवेदक प्रथम चरण में चयनित नहीं हो सके हैं। ऐसे विद्यार्थी दूसरे चरण में पुन: प्रयास कर सकेंगे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाति भारती ने बताया कि कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई है। लॉटरी परिणाम पोर्टल पर भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि अभिभावक आसानी से अपने आवेदन की स्थिति देख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed