फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   ओपीएस को लेकर छह से 12 तक होगी महा हड़ताल

ओपीएस को लेकर छह से 12 तक होगी महा हड़ताल

Sun, 03 Feb 2019 11:59 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
ओपीएस को लेकर छह से 12 तक होगी महा हड़ताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


रविवार को मंडी समिति परिसर में महासंघ के बैनर तले पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता सुरेशचंद्र शर्मा ने की। यहां पर प्रान्तीय आह्वान के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि छह फरवरी से 12 फरवरी तक ओपीएस के लिए महा हड़ताल होगी।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष सुनहरी लाल गौतम, मंच के संयोजक अनिल यादव, जिला मंत्री कमलेश बाबू और डिप्लोमा इंजीनियर के अध्यक्ष सरदार सिंह के साथ बैठक में अपने विचार साझा किए। महा हड़ताल की रणनीति पर सभी ने अपनी अपनी बात रही।
विज्ञापन


इस महा हड़ताल को लेकर पांच फरवरी को दोपहर 12 बजे से एक बाइक रैली उप कृषि निदेशक कार्यालय अलीगढ़ रोड से निकाली जाएगी। यह रैली शहर में सरकारी दफ्तरों से होते हुए विकास भवन पर पहुंचेगी। बैठक में अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर संतोष शर्मा, जितेंद्र शर्मा, यतेंद्र पाठक, विजयवीर सिंह, रवी दीक्षित, श्रीनिवास पचौरी, स्वतंत्रपाल, अरुण शर्मा, गौरव पचौरी, उमेश उपाध्याय, रोहनसिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed