{"_id":"5bc383e8bdec22698f4cabdb","slug":"191539539944-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संडे मार्केट की वजह से तालाब चौराहे पर लगा जाम, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संडे मार्केट की वजह से तालाब चौराहे पर लगा जाम, लोग परेशान
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। रविवार को संडे मार्केट के चलते तालाब चौराहे पर पूरे दिन जाम लगा रहा और लोग इसकी वजह से बेहद परेशान रहे। ट्रैफिक पुलिस भी यहां तैनात नहीं की गई और इससके यातायात अव्यवस्थित रहा।
वैसे भी इस समय तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है। ऐसे में यहां जाम के हालात हमेशा रहते हैं। आधी से ज्यादा सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा है। परिणामस्वरूप छोटे वाहन आधी सड़क से ही होकर निकल पाते हैं।
रविवार को जब नगर पालिका व उसके बाहर संडे मार्केट लगा तो लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। संडे मार्केट के चलते दुकानदारों ने सड़क पर अपने फड़ लगा लिए, ऐसे में लोेगों का यहां से निकलना दूभर हो गया। दुपहिया वाहन चालक भी दूसरे रास्तों से होकर गए। यही नहीं यहां स्थायी रूप से दुकान करने वाले दुकानदार भी इस जाम से बेहद परेशान दिखे।