फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   कल्पना और रामेश्वर ने शहरी पते से कटवा दिए हैं अपने वोट

कल्पना और रामेश्वर ने शहरी पते से कटवा दिए हैं अपने वोट

Sat, 17 Nov 2018 11:44 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
कल्पना और रामेश्वर ने शहरी पते से कटवा दिए हैं अपने वोट

विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव ने कल्पना उपाध्याय और रामेश्वर उपाध्याय पर नगर क्षेत्र से अपने वोट कटवाने का आरोप लगाते हुए डीएम से इस मामले में सं बंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

डीएम को लिखे पत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव ने कहा है कि कल्पना उपाध्याय ने जिला पंचायत सदस्य से अपना इस्तीफा तीन नवंबर 2017 को दिया था। इसका कारण यह बताया था कि वह हाथरस नगर पालिका क्षेत्र में स्थायी रूप से रहती हैं और यह भी कहा था कि अब वह जिला पंचायत सदस्य भी नहीं रहना चाहती।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष ने डीएम को भेजे पत्र में कहा है कि जांच के बाद कल्पना उपाध्याय का इस्तीफा 15 अक्तूबर 2018 को स्वीकार कर लिया गया। पत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष ने डीएम से कहा है कि अब कल्पना उपाध्याय ने अपना वोट नगर पालिका हाथरस के पते से संबंधित अधिकरियों से साठगांठ कर कटवा दिया है। साथ ही अपने अपने पति रामेश्वर उपाध्याय का वोट भी हाथरस शहर के पते से कटवा दिया है। उन्होंने डीएम से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed