{"_id":"5b37d4a54f1c1bca228b8572","slug":"181530385573-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरपालिका का घेराव कर पुतला फूंकेंगे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरपालिका का घेराव कर पुतला फूंकेंगे अधिवक्ता
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
जिला न्यायालय परिसर में नगर पालिका से संबंधित समस्याओं को लेकर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय परिसर में प्रदर्शन किया।
अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि 7 जुलाई तक न्यायालय परिसर में खराब हैंडपंप को दुरुस्त नहीं कराया गया और नियमित सफाई कार्य शुरू नहीं हुआ तो नगर पालिका का घेराव कर पुतला दहन कर नारेबाजी होगी। बार के अध्यक्ष अतुल आंधीवाल व सचिव नवदीप पाठक ने कहा कि न्यायालय में प्रतिदिन सैकड़ों वादकारी आते हैं।
काफी संख्या में अधिवक्ता और न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहते हैं। न्यायालय परिसर में हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। भीषण गर्मी में सभी परेशान रहते हैं। नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी रहती है। पूर्व में भी कई बार लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराया गया है, लेकिन कोई सुधि नहीं ली गई है।
बार के पदाधिकारियों ने इस संबंध में डीएम को भी ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में सुनील कांत शर्मा, शैलेश शर्मा, महेंद्र सिंह, रामकुमार गुप्ता, मनोज शर्मा, देवेश दीक्षित, शिवाकांत शर्मा, रवेंद्रपाल सिंह, शैलेंद्र सिंह, चंद्रशेखर शर्मा, दिगंबर सिंह, भूरी सिंह, प्रवीन चौधरी, विपिन पाल, सुशील वर्मा, राम सिंह, रामेश्वर दयाल, निष्कर्ष गोस्वामी, विनीत शर्मा, अनुराग शर्मा, दिव्यांश अरोडा, पार्थ गौतम, कमाल खां आदि अधिवक्ता शामिल थे।