फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   जनकल्याण सम्मेलन में सरकार की योजनाएं गिनाईं

जनकल्याण सम्मेलन में सरकार की योजनाएं गिनाईं

Mon, 26 Jun 2017 11:55 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
जनकल्याण सम्मेलन में सरकार की योजनाएं गिनाईं
ब्यूरो, अमर उजाला, सासनी/हाथरस।
विज्ञापन


पं. दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह के मौके पर सासनी के विजयगढ़ रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में जनकल्याण सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रभारी हेमेंद्र शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, सासनी मंडल प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष गौरव आर्य आदि मंचासीन थे।

जिला प्रभारी हेमेंद्र शर्मा ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का सपना साकार करने के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को कड़ी मेहनत करनी होगी। पीएम मोदी भी उनके दिए गए मूल दर्शन, एकात्म, मानववाद व अंत्योदय पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


केंद्र सरकार द्वारा मुद्रा बैंक योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, स्टार्ट अप इंडिया योजना, प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना, प्रधानमंत्री स्वच्छता मिशन आदि योजनाएं सर्वसमाज के हित में चलाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ता घर-घर जाकर इन योजनाओं का प्रचार प्रसार करें। जिला उपाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि जनकल्याण किसी भी संगठन या सरकार का प्रमुख उद्देश्य है। उत्तर प्रदेश के सभी 1400 मंडलों में पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए जनकल्याण सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयंती प्रसाद शर्मा व संचालन विक्रम सिंह जादौन ने किया।


सम्मेलन में अविनाश तिवारी, सतेंद्र सिंह, विक्रम सिंह जादौन, कोमल सिंह, कृमल वार्ष्णेय, दीपू शर्मा, ध्रुव शर्मा, रामकुमार शर्मा, दीपक, रूपेश, भगवती कुशवाहा, प्रदीप गुप्ता, भूपेंद्र शर्मा, रूपकिशोर सेंगर, दुर्गेश सेंगर, हरीशंकर वार्ष्णेय सहित काफी भाजपाई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed