{"_id":"6ac56196ce47a0c19c0ceb37","slug":"1800-kg-of-suspected-white-powder-and-dry-fruits-seized-hathras-news-c-56-1-hts1004-155298-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 1,800 किलो संदिग्ध सफेद पाउडर और मेवा जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 1,800 किलो संदिग्ध सफेद पाउडर और मेवा जब्त
Wed, 07 Oct 2026 02:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
नगला भूरा में ड्राई फ्रूट के गोदाम को सीज करती खाद्य विभाग की टीम। स्रोत : विभाग
- फोटो : Department
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मंगलवार शाम करीब चार बजे पुलिस बल के साथ नगला भूरा स्थित आंबेडकर मूर्ति के पास एक परिसर में छापा मारा। टीम ने यहां से भारी मात्रा में ड्राई फ्रूट्स, चायपत्ती और 1,800 किलोग्राम संदिग्ध सफेद पाउडर बरामद किया है। गोदाम को सील कर दिया गया।
टीम जब मौके पर पहुंची तो इस परिसर में बड़े पैमाने पर खाने-पीने की सामग्री का भंडारण और खाद्य सामग्री तैयार करने का काम किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान पूरा परिसर वीडियोग्राफी की निगरानी में जांचा गया, जहां कई तरह की खाद्य सामग्री तैयार करने वाली मशीनें भी स्थापित मिलीं।
जांच के दौरान टीम को मौके से 1800 किलो संदिग्ध सफेद पाउडर, 2,720 किलो चाय पत्ती, 2528 किलो काजू, 560 किलो बादाम, 135 किलो पिस्ता मिला। मौके पर पहुंची टीम ने बताया कि परिसर लाखन सिंह का है, जब जानकारी की गई तो पता चला कि रौनक वार्ष्णेय ने किराये पर लिया है। टीम को सूचना मिली थी कि इस परिसर में बड़े पैमाने पर खाद्य सामग्री तैयार करने और उनके भंडारण का संदिग्ध कार्य चल रहा है। हालांकि इस दौरान संचालक रौनक वार्ष्णेय मौके से नदारद मिले। संचालक की गैरमौजूदगी को देखते हुए टीम ने पूरे परिसर को सील कर दिया।
विज्ञापन
संचालक की गैरमौजूदगी के कारण परिसर को सील कर दिया गया है। अभी जांच की प्रक्रिया जारी है और पूरी कार्रवाई संपन्न होने के बाद ही विस्तृत व अधिकृत जानकारी साझा की जाएगी।
-अनिल कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, हाथरस