{"_id":"631ce306b23a343d3804aa21","slug":"180-days-of-dilapidated-anganwadi-buildings-hathras-news-ali3000912118","type":"story","status":"publish","title_hn":"180 जर्जर आंगनबाड़ी भवनों के बहुरेंगे दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
180 जर्जर आंगनबाड़ी भवनों के बहुरेंगे दिन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले के 180 आंगनबाड़ी केंद्रों के मरम्मत को लेकर विभाग की ओर से शासन को बजट के लिए मांग भेजी जाएगी। शासन ने जर्जर आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत को लेकर संबंधित कार्यदायी संस्था के जरिये प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को जर्जर आंगनबाड़ी केंद्रों की सूची उपलब्ध करा दी गई है।
बाल विकास एवं पुष्टाहार योजना के तहत जिले में 1712 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है। कई केंद्र जर्जर अवस्था में हैं। इस कारण तमाम दिक्कतें सामने आती हैं। अब शासन ने निर्देश दिए हैं कि जिले में जर्जर आंगनबाड़ी केंद्रों का डाटा तैयार किया जाए और उनकी मरम्मत के लिए प्राक्कलन तैयार कर धनराशि की डिमांड भेजी जाए।
शासन के निर्देश के क्रम में विभागीय अधिकारियों ने 180 ऐसे आंगनबाड़ी केंद्र चयनित किए हैं जो जर्जर अवस्था में है। इन केंद्रों का डाटा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को दे दिया गया है। प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि संबंधित कार्यदायी संस्था से प्राप्त प्राप्त होने के बाद शासन के जर्जर भवनों की मरम्मत के लिए धनराशि की डिमांड की जाएगी।