{"_id":"607f13cc8ebc3ed1fb0bf5ad","slug":"18-people-got-positive-in-sikandrarau-sikandhra-rahu-news-ali2615274182","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकंदराराऊ के 18 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकंदराराऊ के 18 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
नगर और क्षेत्र में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को कुल 18 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएचसी प्रभारी डॉ. रजनेश यादव ने बताया कि सोमवार को जिन लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है, उनमें दो लोग नगर के मोहल्ला गौसगंज से, एक मोहल्ला दमदमा से, एक मोहल्ला नौखेल से, एक कासगंज रोड से और बाकी लोग आसपास के गांवों के हैं।
इधर, प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में दो दिन का लॉकडाउन लगाने और रात्रिकालीन कर्फ्यू की घोषणा करने के बाद बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। सहालग शुरू हो चुके हैं, इसलिए लोग शादियों का सामान खरीदने भी बड़ी संख्या में निकल रहे हैं।
शादियों के लिए पहले से ही गेस्ट हाउस और अन्य विवाह स्थलों के अलावा हलवाई आदि बुक हो चुके हैं, लेकिन मेहमानों की संख्या को लेकर लोग अभी भी पशोपेश में हैं। कभी 100 मेहमानों के शामिल होने की अनुमति की बात कही जा रही है तो कभी 50 के।
विज्ञापन
इधर, दुकानदारों का कहना है कि लंबे समय से बाजार में चल रही मंदी के दूर होने को लेकर सहालगों से काफी उम्मीद थी, लेकिन कोरोना संक्रमण ने इस बार भी उनके अरमानों पर पानी फेर दिया है।