{"_id":"5cc74eefbdec22070c08f2e8","slug":"171556565743-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमी मापक यंत्र नहीं चला सके क्रय केंद्र प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमी मापक यंत्र नहीं चला सके क्रय केंद्र प्रभारी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
मंडी स्थल स्थित गेहूं क्रय केंद्रों का प्रभारी जिलाधिकारी डॉ. अशोक कुमार शुक्ला ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई रखने और किसानों को बेहतर सुविधाओं को देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पीसीएफ द्वारा संचालित क्रय केंद्र पर केंद्र प्रभारी अरुण कुमार तथा सहयोगी संजीव कुमार उपस्थित मिले। उन्होंने बताया कि आज कुल तीन किसानों से 217.50 क्विंटल गेहूं खरीदे गए। अभी तक कुल 709.50 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। वहीं, क्रय केंद्र पर बैनर ठीक से लगे न होने पर प्रभारी जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए बैनर को ठीक करने के निर्देश दिए। केंद्र पर साफ-सफाई न होने पर केन्द्र प्रभारी को चेतावनी देते हुए साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। इसके बाद एसएफसी द्वारा संचालित क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। यहां केंद्र प्रभारी ने बताया कि चार किसानों से 214.50 क्विंटल गेहूं खरीद हुई है। कुल 915 क्विंटल हो चुकी है।
प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा केंद्र प्रभारी परमानंद से नमी मापक यंत्र चलाने को कहा गया तो वो नमी मापक यंत्र चला नहीं पाए। इसके कारण प्रभारी जिलाधिकारी ने उनके एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए। खाद्य विभाग द्वारा संचालित क्रय केंद्र नवीन मंडी स्थल का निरीक्षण किया। जहां पर केंद्र प्रभारी राजेंद्र सिंह गैरहाजिर मिले। क्रय केंद्र पर उपस्थित विपणन सहायक हरीशकंर द्वारा नमी मापक यंत्र चलाने में असमर्थता व्यक्त करने पर उनका स्पष्टीकरण मांगा गया है।